Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 July: भारत vs इंग्लैंड में टॉस कौन जीता, कैसी है प्लेइंग इलेवन?
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच टी2 सीरीज का कारवां अब ब्रिस्टल में आ गया है। दो मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड की टीम ने बढ़त हासिल कर सीरीज जीतने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। आज के मैच में अगर टीम इंडिया हारती है, तो सीरीज हाथ से जाएगी। इंग्लैंड का प्रयास सीरीज पर कब्जा जमाने का होगा।
भारतीय टीम की बैटिंग और गेंदबाजी यूनिट में एकजुटता की कमी दिखाई दी है। उसी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टीम में बदलाव करने का भी कोई फायदा नहीं हुआ है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है।

IND vs ENG में आज कौन जीता टॉस
ब्रिस्टल में आज के मुकाबले का टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा की बैटिंग टीम इंडिया के लिए अहम रहेगी। वह अगर क्रीज पर टिक जाते हैं, तो टीम को फायदा होना है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का बल्ला चलना भी काफी अहम है।
टॉस पर श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के बदलाव को लेकर जानकारी दी, अय्यर ने बताया कि इंजरी के कारण वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा नहीं हैं, उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।
उधर इंग्लैंड की टीम में एक से बढ़कर एक मैच जिताऊ प्लेयर्स हैं। खुद कप्तान हैरी ब्रूक के अलावा जैकब बेथल, फिल सॉल्ट और जोस बटलर भी टीम में हैं। ऐसे में यह टीम धाकड़ है। उधर गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने अपनी पेस और बाउंसर्स से भारतीय टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जेकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग












Click it and Unblock the Notifications