EPFO New Rules 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत! अब PF से निकलेगा 100% पैसा, क्या है नई शर्त?

EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए भविष्य निधि (PF) से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव किए हैं। EPF Scheme 2026 के तहत लागू होने वाले इन नए प्रावधानों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को वित्तीय स्वतंत्रता देना और क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को सरल बनाना है। नए नियमों के बाद अब अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के पास पीएफ योगदान को लेकर पहले से कहीं अधिक विकल्प मौजूद होंगे।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि अनिवार्य योगदान की सीमा को सीमित रखा गया है, जबकि उससे अधिक की बचत को पूरी तरह स्वैच्छिक बना दिया गया है। इसके अलावा, PF खाते से आपातकाल में पैसा निकालने की जटिल प्रक्रिया को खत्म करके अब उसे बेहद आसान और पारदर्शी बना दिया गया है।

EPFO

अनिवार्य अंशदान की सीमा तय, बड़ी सैलरी पर नहीं रहेगा दबाव

नए नियमों के अनुसार, 12 फीसदी PF अंशदान की अनिवार्यता केवल 15,000 रुपये की मासिक मूल वेतन सीमा तक ही लागू रहेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि यदि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 1 लाख रुपये प्रति माह भी है, तो भी उसके लिए अनिवार्य PF योगदान केवल 1,800 रुपये (15,000 का 12%) ही तय होगा। हालांकि, EPFO की सदस्यता से जुड़े पुराने नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

स्वैच्छिक अतिरिक्त बचत का बेहतरीन विकल्प

जो कर्मचारी अपने रिटायरमेंट फंड को और अधिक मजबूत करना चाहते हैं, उनके लिए वैधानिक वेतन सीमा से ऊपर अतिरिक्त PF जमा करने का विकल्प खुला रहेगा।

  • नियोक्ता की भूमिका: यदि नियोक्ता (कंपनी) चाहे, तो वह भी कर्मचारी के इस अतिरिक्त योगदान के बराबर अपनी ओर से रकम जमा कर सकती है, लेकिन कंपनियों के लिए ऐसा करना अनिवार्य नहीं होगा।

  • फ्लेक्सिबिलिटी: सबसे बड़ी सहूलियत यह है कि कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही किसी भी समय इस अतिरिक्त योगदान की राशि को कम करने या इसे पूरी तरह से बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।

    13 के बजाय अब सिर्फ तीन श्रेणियों में होगी निकासी

    EPFO ने केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) द्वारा पहले मंजूर किए गए सुधारों को शामिल करते हुए निकासी की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां अलग-अलग जरूरतों के लिए 13 श्रेणियां थीं, उन्हें घटाकर अब केवल तीन मुख्य कैटेगरी में समेट दिया गया है-

    1. Essential Needs (आवश्यक जरूरतें): इसके तहत बीमारी, बच्चों की उच्च शिक्षा और विवाह से जुड़े खर्चों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

    2. Housing Needs (आवास संबंधी जरूरतें): नया घर खरीदने, मकान का निर्माण करवाने या आवास से जुड़े अन्य खर्च इस श्रेणी में आएंगे।

    3. Special Circumstances (विशेष परिस्थितियां): पहले की बाकी सभी विशेष और आपातकालीन स्थितियों को इसी एक कैटेगरी में शामिल कर दिया गया है।

    100% निकासी की सुविधा, लेकिन बची रहनी चाहिए 25% राशि

    नए नियमों के तहत कर्मचारी अपने और नियोक्ता के योगदान को मिलाकर कुल पात्र राशि का 100 फीसदी तक हिस्सा निकाल सकेंगे। हालांकि, इसके साथ एक महत्वपूर्ण शर्त जोड़ी गई है। निकासी के बाद भी कर्मचारी को अपने पीएफ खाते में कुल योगदान का कम से कम 25 फीसदी हिस्सा बरकरार रखना अनिवार्य होगा, ताकि रिटायरमेंट के वक्त उनके पास एक सुरक्षित फंड बचा रहे।

    कंपनियों के लिए तय हुई 15 दिन की समयसीमा

    नए नियमों में नियोक्ताओं (कंपनियों) की जवाबदेही भी तय की गई है। योजना लागू होने के बाद हर कंपनी को 15 दिनों के भीतर Form-V के माध्यम से एक कंसोलिडेटेड रिटर्न जमा करना होगा। इस रिटर्न में सभी कर्मचारियों का पूरा विवरण देना अनिवार्य है, जिसमें निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+