ममता बनर्जी को झटका! TMC छोड़ BJP में शामिल हुए 3 बड़े चेहरे, कौन हैं सुष्मिता देव, प्रकाश चिक और सुखेंदु शेखर

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर राय शामिल हैं। तीनों नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता लेने से पहले राज्यसभा से इस्तीफा दिया। इसके बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने आधिकारिक तौर पर उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह पार्टी के लिए खुशी की बात है कि इतने वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बीजेपी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं सुष्मिता देव, प्रकाश चिक और सुखेंदु शेखर?

west bengal three tmc mp join bjp who is Sushmita Dev Prakash Chik Baraik and Sukhendu Sekhar Roy

कौन हैं सुष्मिता देव? (Who Is Sushmita Dev)

सुष्मिता देव देश की चर्चित महिला नेताओं में गिनी जाती हैं। उनका जन्म 25 सितंबर 1972 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की और वर्ष 2014 में असम के सिलचर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राजदीप रॉय से हारने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। वर्ष 2021 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा और बाद में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा पहुंचीं। जून 2026 में उन्होंने टीएमसी छोड़ दी और अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सुष्मिता देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में जो विकास हुआ है, उसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से कहा कि अगर राज्य में भी बीजेपी को मौका मिलता है तो असम और त्रिपुरा की तरह यहां भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

महुआ मोइत्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुष्मिता देव ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्हें कोई दूसरी पार्टी अपने साथ लेना नहीं चाहती, इसलिए वह अब भी टीएमसी में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर टीएमसी के नेता खुद पार्टी के शुद्धिकरण की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि वे भी मानते हैं कि पार्टी के भीतर गंभीर दिक्कतें हैं।

कौन हैं चंद्रिमा भट्टाचार्य? बंगाल TMC चीफ के सभी पद से दिया इस्तीफा, ममता की 'राइट हैंड' ने क्यों छोड़ा साथ?
कौन हैं चंद्रिमा भट्टाचार्य? बंगाल TMC चीफ के सभी पद से दिया इस्तीफा, ममता की 'राइट हैंड' ने क्यों छोड़ा साथ?

कौन हैं प्रकाश चिक बड़ाइक? (Who Is Prakash Chik Baraik)

प्रकाश चिक बड़ाइक तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे हैं और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। उन्होंने सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की। संसद के ऊपरी सदन में रहते हुए उन्होंने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।

अब उन्होंने भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया है। हालांकि उनकी तरफ से अभी विस्तृत राजनीतिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनका बीजेपी में जाना टीएमसी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

ममता बनर्जी के हाथ से गया TMC हेडक्वार्टर! बागी गुट ने बदले ताले और पोस्टर, दीदी के हाथ से छीन जाएगा सबकुछ?
ममता बनर्जी के हाथ से गया TMC हेडक्वार्टर! बागी गुट ने बदले ताले और पोस्टर, दीदी के हाथ से छीन जाएगा सबकुछ?

कौन हैं सुखेंदु शेखर राय? (Who is Sukhendu Sekhar Roy)

साल 1949 में जन्मे सुखेंदु शेखर राय बंगाल की राजनीति का एक बहुत बड़ा और अनुभवी नाम हैं। वे साल 2011 से लगातार टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा जा रहे थे। पार्टी के भीतर उनकी बात को बहुत वजन दिया जाता था, लेकिन जून 2026 में उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और अब वे बीजेपी के साथ आ गए हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने जो खुलासे किए, उसने सबको चौंका दिया है। सुखेंदु शेखर राय ने बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज वाली घटना के बाद वे इकलौते ऐसे सांसद थे जिन्होंने खुलेआम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की मांग की थी। सुखेंदु के मुताबिक, सच बोलने की सजा उन्हें यह मिली कि एक ही दिन में कोलकाता पुलिस (लालबाजार) ने उन्हें दो बार समन भेज दिया। बीमारी की हालत में भी उन पर दबाव बनाया गया जिसके लिए उन्हें हाईकोर्ट तक जाना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और किडनैपिंग की धमकियां मिल रही थीं। बंगाल में डर के इसी माहौल की वजह से आखिरकार उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला किया।

क्या अब बंगाल में बदल जाएगा सत्ता का समीकरण?

इन तीनों बड़े नेताओं के एक साथ बीजेपी में आने से साफ है कि टीएमसी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सुष्मिता देव ने इशारों-इशारों में यहां तक कह दिया कि खुद टीएमसी के नेता कुणाल घोष भी अपनी पार्टी की कमियों को स्वीकार कर चुके हैं।

संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले इन तीन सांसदों का इस्तीफा देना और बीजेपी में शामिल होना यह दिखाता है कि बीजेपी बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+