कैसे भारत में E-20 पेट्रोल ₹70 प्रति लीटर हो सकता है? AAP ने केंद्र सरकार को घेरते हुए बताई तरकीब

AAP Arvind Kejriwal Petrol-Diesel Rate Reduce Lesson:आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार (9 जुलाई) को पेट्रोल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर तेल कंपनियों को अत्यधिक मुनाफा कमाने की अनुमति देने का आरोप लगाया।

पार्टी ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से घटकर करीब 70 डॉलर प्रति बैरल आ गई थी। लेकिन, इसके बावजूद देश में पेट्रोल की कीमतों में उसी अनुपात में कमी नहीं की गई। AAP का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल की कीमत ₹82 प्रति लीटर या उससे भी कम होनी चाहिए।

aap-arvind-kejriwal-target-modi-govt

आपको बता दें कि केजरीवाल ने फरवरी में कच्चे तेल की कीमतों की तुलना मौजूदा अंतरराष्ट्रीय दरों से की। साथ ही दावा किया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद, पेट्रोल की कीमत ₹102 प्रति लीटर बनी हुई है, जो इस साल मई में सरकार द्वारा निर्धारित कीमत के बराबर है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सरकार द्वारा E20 इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने के बावजूद ईंधन की कीमतें इतनी अधिक क्यों बनी हुई हैं? आइए विस्तार से समझते हैं...

Crude Oil Price:वर्तमान में कितनी है कच्चे तेल का प्राइस?

9 जुलाई 2026 को ब्रेंट बेंचमार्क के अनुसार तेल की कीमत 79.25 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। यह कल सुबह की कीमत से 1.08 डॉलर अधिक और एक साल पहले की कीमत से लगभग 8.30 डॉलर अधिक है।

Petrol Price In India: भारत में पेट्रोल की मौजूदा कीमतें कितनी?

आपको बता दें कि 9 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। आइए प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर डालें...

  • दिल्ली (Delhi Petrol Price): करीब ₹102.12 प्रति लीटर
  • मुंबई (Mumbai Petrol Price): करीब ₹111.21 प्रति लीटर
  • कोलकाता (Kolkata Petrol Price): करीब ₹113.51 प्रति लीटर
  • चेन्नई (Chennai Petrol Price): करीब ₹108.01 प्रति लीटर
  • हैदराबाद (Hyderabad Petrol Price):करीब ₹115.73 रति लीटर
  • बेंगलुरु (Bengaluru Petrol Price):करीब ₹110.89 प्रति लीटर

अब जानते हैं कि डीजल की कीमतें क्या हैं?

  • दिल्ली (Delhi Diesel Price): करीब ₹95.20 प्रति लीटर
  • मुंबई (Mumbai Diesel Price): करीब ₹97.83 प्रति लीटर
  • कोलकाता (Kolkata Diesel Price): करीब ₹99.82 प्रति लीटर
  • चेन्नई (Chennai Diesel Price): करीब ₹99.66 प्रति लीटर
  • हैदराबाद (Hyderabad Diesel Price):करीब ₹103.82 रति लीटर
  • बेंगलुरु (Bengaluru Diesel Price):करीब ₹98.80 प्रति लीटर

पेट्रोलियम मंत्री क्या कहते हैं?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri) कई बार कह चुके हैं कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर विचार नहीं कर रही है। साथ ही इसके पीछे की वजह बताते हुए तर्क दिया था कि तेल कंपनियां अभी भी उस अवधि में खरीदे गए महंगे कच्चे तेल के स्टॉक का इस्तेमाल कर रही हैं।

क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित? केजरीवाल ने 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को लिखी चिट्ठी
क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित? केजरीवाल ने 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को लिखी चिट्ठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+