Ladki Bahin Yojana: माझी लाडकी बहीण योजना की कितनी बढ़ेगी धनराशि? महिलाओं के खाते में बकाया किस्‍त कब आएगी?

Ladki Bahin Yojana: महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार द्वारा चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना'(Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) की लाखों महिलाओं को जल्‍द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस योजना के तहत हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है वो जल्‍द ही बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने मिलने वाली ये धनराशि कितनी बढ़ जाएगी और कब आएगी इस योजना की बकाया किस्‍त?

पीएम मोदी की समिति ने की है सिफारिश

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने इस योजना का एक रिसर्ज पेपर जारी किया है। जिसमें योजना की तारीफ करते हुए बताया है कि लाभार्थी महिलाओं के अकांउट में बचत होने के साथ उन्‍हें अपने और अपने बच्‍चों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। महाराष्‍ट्र सरकार की इस योजना के तहत पीएम मोदी की इस सलाहकार समिति ने महंगाई को देखते हुए महिलाओं को दी जाने वाली धनराशि में बढ़ोत्‍तरी करने की शिफारिश की है।

Majhi Ladki Bahin Yojana

कितनी बढ़ाई जाएगी धनराशि?

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार टीम ने अपने रिसर्च पेपर में लाडकी बहीण योजना की सहायता राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने के प्रस्‍ताव को सैद्धान्तिक रूप से सही बताया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि महाराष्‍ट्र की फडणवीस सरकार जल्‍द ही ये धनराशि 2100 प्रति माह कर सकती है।

लाडकी बहीण योजना की बकाया किस्‍त कब आएंगी?

गौरतलब है कि जुलाई का महीना शुरू हो गया है, लेकिन महिलाओं को अभी तक जून का पेमेंट नहीं मिला है इसलिए वे अब जून के साथ-साथ जुलाई के लाभ का भी इंतज़ार कर रही हैं और पूछ रही हैं कि उनके बैंक खातों में पैसे कब जमा किए जाएंगे। उम्मीद है कि जून महीने के लिए ₹1,500 की रकम जुलाई के दूसरे हफ़्ते में-खासकर 12 से 15 जुलाई के बीच-बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक तारीख़ घोषित नहीं की है।

2026 में लाडली बहना का फॉर्म कब भरा जाएगा?

म‍ीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस योजना के नए फॉर्म नए चरणों में शुरू की गई है। इस योजना के लिए नई अप्‍लीकेशन और नए नाम जोड़ने का काम 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है।

माझी लाडकी बहीण योजना में kyc ऑनलाइन कैसे चेक करें?

माझी लाडकी बहीण योजना के 'Applicant Login' में जाकर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें। 'Applications Made Earlier' (या 'Application Status') पर जाकर क्लिक करें और ई-केवाईसी (e-KYC) चेक करें।

मार्च-अप्रैल महीने में मिले थे 3000 रुपये

'लाडकी बहिन' योजना के तहत सरकार ने मार्च और अप्रैल-इन दो महीनों के लिए फंड एक ही किस्त में जारी किया था, यानी पात्र महिलाओं को एक साथ ₹3,000 मिले थे। इसके बाद, मई महीने का लाभ भी दिया गया। हालांकि, इस बीच e-KYC पूरा न होने या पात्रता शर्तों को पूरा न करने जैसी वजहों से 80 लाख महिलाओं को लाभ मिलना रुक गया था।

Ladki Bahin Yojana:महिलाओं को हर मिलने वाली धनराशि जल्‍द बढ़ेगी? PM Modi की आर्थिक सलाहकार समिति ने की सिफारिश
Ladki Bahin Yojana:महिलाओं को हर मिलने वाली धनराशि जल्‍द बढ़ेगी? PM Modi की आर्थिक सलाहकार समिति ने की सिफारिश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+