तकनीकी खराबी की वजह से तीसरे दिन गवाही से मिली हेडली को छुट्टी
मुंबई। बुधवार को मुंबई हमलों के मुख्य अभियुक्त और पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली की मुंबई कोर्ट में तीसरा दिन था। अमेरिका के शिकागो कोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही दर्ज कराते हेडली की गवाही तीसने दिन नहीं हो पाई। किसी तकनीकी खराबी की वजह से उसकी गवाही में बाधा आई है।

तीसरे दिन भी हेडली भारत में अपनी साजिश को अंजाम देने और मुंबई हमलों में पाक की भूमिका के बारे में और ज्यादा जानकारी देने वाला था। साथ ही हेडली अपने हैंडलर्स के बारे में भी कोर्ट को बताने वाला था।
हेडली के खुलासे के बाद भी लाचार भारत
अब हेडली गुरुवार को कोर्ट में पेश होगा। इस बात का पता नहीं लगा है कि आखिर कौन सी तकनीकी समस्या आई जिसकी वजह से हेडली की गवाही को टाला गया है।
पहले दिन हेडली ने गवाही में क्या बताया
सोमवार से शुरू हुई हेडली की गवाही में उसने मुंबई हमलों के बारे में कई अहम जानकारियां कोर्ट को दी हैं। इन सभी जानकारियों में पाकिस्तान सरकार, आईएसआई और सेना के आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा की मदद से भारत में आतंक फैलाने से जुड़ी कई अहम जानकारियां कोर्ट को दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications