IPL शेड्यूल में राजस्थान रॉयल्स के मैच जयपुर से बाहर क्यों? क्या सभी मुकाबले होंगे गुवाहाटी शिफ्ट
IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है, लेकिन राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार का शेड्यूल एक कड़वा अनुभव लेकर आया है। बीसीसीआई द्वारा जारी पहले चरण के कार्यक्रम में राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती तीन होम मैच असम के गुवाहाटी (बरसापारा स्टेडियम) में खेलेगी। ताज्जुब की बात यह है कि पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर, जो रॉयल्स का पारंपरिक किला रहा है, पहले 16 दिनों की लिस्ट से पूरी तरह नदारद है।
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या बचे हुए मुकाबले भी राजस्थान में नहीं कराए जाएंगे। फैन्स की नजर भी इस तरह है कि राजस्थान रॉयल्स दूसरे चरण में अपने मुकाबले कहां खेलने वाली है और सवाई मानसिंह स्टेडियम में क्या परेशानी है।

RCA और खेल परिषद के बीच विवाद
RCA में चल रही प्रशासनिक खींचतान और चुनाव में देरी ने भी इस स्थिति को बिगाड़ा है। एसोसिएशन और राज्य खेल परिषद के बीच रखरखाव और बकाया भुगतान को लेकर हुए विवादों के कारण स्टेडियम समय पर आईपीएल के आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार नहीं हो सका।
गुवाहाटी से मिल रहा पूरा सपोर्ट
राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ समय से गुवाहाटी को अपना दूसरा घर (सेकंड होम) बना चुकी है। टीम के नए कप्तान रियान पराग खुद असम से हैं, जिससे वहां टीम की फैन फॉलोइंग जबरदस्त बढ़ी है। रॉयल्स के लिए गुवाहाटी एक बैकअप से ज्यादा अब एक रणनीतिक गढ़ बन चुका है।
जयपुर के लिए खतरे की घंटी
जयपुर जैसे ऐतिहासिक वेन्यू का शेड्यूल में न होना एक बड़ा आर्थिक और भावनात्मक झटका है। आईपीएल मैचों से न केवल पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को करोड़ों का फायदा होता है, बल्कि स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति जोश भी भरता है। पहले 15 दिनों में एक भी मैच न होना यह संकेत देता है कि अगर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में जयपुर अपनी मेजबानी का अधिकार पूरी तरह खो सकता है। हालांकि दूसरे चरण का शेड्यूल आने पर ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें आईपीएल की तैयारी के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम को तैयार करने की बातें कही जा रही थी। देखना होगा कि आने वाले समय में राजस्थान रॉयल्स के वेन्यू को लेकर क्या अपडेट आता है।
-
रियान पराग आउट, यशस्वी जायसवाल इन? RR के नए मालिक के आते ही बदल गया कप्तान? सामने आई असली सच्चाई -
RCB Ticket Prices: RCB-SRH मैच टिकट हुआ महंगा, प्राइस इतना कि खरीद लेंगे iPhone, गोल्ड की तरह बढ़ गए दाम -
IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे? -
Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल में कितनी है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? BCCI भी देती है मोटा पैसा! -
IPL 2026: ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार अब CSK में मचाएगा हाहाकार! टीम में आया 6 फुट 4 इंच का घातक गेंदबाज -
VIDEO: 'टिकट दिला दो जमील भाई', सुनील गावस्कर पर चढ़ा धुरंधर का बुखार! राकेश बेदी से लगाई मदद की गुहार -
राजस्थान रॉयल्स ने किया शेन वॉर्न के परिवार को मालामाल, मिलेंगे 460 करोड़, काम आया 18 साल पुराना मास्टरस्ट्रोक -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications