चंपई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रखे, CM हेमंत की अब बढ़ेगी मुश्किलें

Champai Soren New Party: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के भीतर बढ़ते तनाव के बीच बुधवार (21 अगस्त) को एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। चंपई सोरेन ने साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ये फैसला लिया है। चंपई सोरेन के इस फैसले से JMM और हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

चंपई सोरेन ने हालांकि विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रखे हैं। चंपई सोरेन ने भविष्य में गठबंधन की संभावना को खुला रखते हुए मीडिया से कहा, "मैंने तीन विकल्प बताए थे - राजनीति से संन्यास, संगठन या दोस्त। मैं राजनीति से रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा।"

Champai Soren New Party

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले अकेले पड़े चंपई सोरेन, CM हेमंत के मास्टर स्ट्रोक से हुए पस्त, 4 वफादारों ने भी छोड़ा साथ

बता दें कि अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में चंपई सोरेन ने कहा था, ''मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला, राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। उस दिन से लेकर आज तक और आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।''

चंपई सोरेन बोले- एक हफ्ते के भीतर बन जाएगी नई पार्टी

चंपई सोरेन से जह पत्रकारों ने पूछा कि, झारखंड चुनाव से पहले उनके पास नई पार्टी बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है? तो उन्होंने कहा, "यह आपकी समस्या नहीं है। जब एक दिन में 30,000-40,000 कार्यकर्ता आ सकते हैं, तो मुझे नई राजनीतिक पार्टी बनाने में क्या समस्या होगी। पार्टी एक सप्ताह के भीतर बन जाएगी।''

ये भी पढ़ें- 'पैसे के दम पर घर-पार्टी में फूट डाली जा रही', चंपई सोरेन के BJP में जाने की चर्चा पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी

चंपई सोरेने ने क्यों लिया नई पार्टी बनाने का फैसला

चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अचानक सीएम पद से हटाए जाने और कड़वे अपमान के दौर के बाद एक नया राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया है।

इस घोषणा से कुछ ही दिन पहले, चंपई सोरेन ने JMM नेतृत्व के साथ अपने असंतोष का संकेत दिया था, खासकर तब जब पार्टी नेताओं ने उनकी जानकारी के बिना उनके सरकारी कार्यक्रमों को अचानक रद्द कर दिया था। इसके बारे में चंपई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+