Summer Vacation: पारा 45°C के पार! दिल्ली-बिहार सहित कई राज्यों में समय से पहले स्कूल बंद, चेक करें पूरी लिस्ट

School Summer Vacation: इस बार गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मई का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ, लेकिन देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है, क्योंकि स्कूल आने-जाने के दौरान उन्हें तेज धूप झेलनी पड़ रही है।

कई जगहों पर सुबह से ही लू जैसे हालात बन रहे हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्य सरकारों ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां जल्दी घोषित करनी शुरू कर दी हैं। कहीं छुट्टियां बढ़ाई गई हैं तो कहीं स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने के निर्देश भी दिए हैं।

School Summer Vacation

कई राज्यों ने बदला स्कूलों का शेड्यूल

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टियों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। कई जगहों पर सरकार ने साफ कहा है कि छुट्टियां शुरू होने तक बच्चों की आउटडोर एक्टिविटी बंद रखी जाए।

ये भी पढ़ें: किस स्कूल में पढ़ते हैं Vaibhav Suryavanshi, कितनी देते हैं फीस? करोड़ों के खिलाड़ी की पढ़ाई का खर्चा आया सामने

स्कूलों को सुबह की शिफ्ट में ही चलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चे तेज धूप से बच सकें। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए अभिभावकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।

School Summer Vacation Infographics

दिल्ली में लंबी छुट्टियां

राजधानी दिल्ली में इस बार गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोपहर के समय सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 मई से 1 जुलाई 2026 तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। कई इलाकों में गर्म हवा और तेज धूप की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टर भी लगातार लोगों को ज्यादा देर धूप में बाहर न रहने की सलाह दे रहे हैं।

यूपी में बदला स्कूल का टाइम

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर तक हालात काफी खराब हो जा रहे हैं। सरकार ने 20 मई से 15 जून 2026 तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की हैं। इससे पहले नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया था। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों को कई जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।

बिहार और राजस्थान में भी बच्चों को राहत

बिहार में भी गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कई जिलों में लोग दिन के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। सरकार ने 1 जून से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं राजस्थान में भी हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। यहां कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने 17 मई से 20 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

हरियाणा और पंजाब में कब से छुट्टी?

हरियाणा सरकार ने भी गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। राज्य में 1 जून से 30 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। सरकार ने स्कूलों को साफ कहा है कि तय नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। दूसरी तरफ पंजाब में 25 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। यहां 1 जुलाई से दोबारा स्कूल खुलेंगे। बढ़ती गर्मी की वजह से दोनों राज्यों में लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं।

दक्षिण के राज्यों में पहले ही बंद हुए स्कूल

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल से ही असर दिखाना शुरू कर दिया था। इसी वजह से वहां 24 अप्रैल से ही स्कूलों की छुट्टियां शुरू कर दी गई थीं। दोनों राज्यों में 11 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। ओडिशा में भी 27 अप्रैल से छुट्टियां लागू हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan School: छात्रों-शिक्षकों को झटका! 50° पारा और छुट्टियों पर 10 दिन की कैंची, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+