Fact Check: लाहौर में पैदा हुए Ali Khamenei और Ali Larijani? कहां से आई फोटो और क्या है सच?

Fact Check: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहा तनाव इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में हुई अमेरिका-इजराय की एयर स्ट्राइक में 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और 17 मार्च को ईरानी संसद के स्पीकर अली लारीजानी की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे पश्चिम एशिया की राजनीति को हिला कर रख दिया। हालांकि इसी बीच पाकिस्तान से आई एक खबर ने लोगों का ध्यान अलग तरीके से अपनी तरफ खींच लिया।

लाहौर में जन्मे अली खामेनेई और अली लारीजानी

दरअसल पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे दो नवजात बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों के नाम अली खामेनेई और अली लारीजानी रख दिए। इस बारे में जानकारी ईरान एंबेसी रूस ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई लोग इसे ईरानी नेताओं के प्रति समर्थन और भावनात्मक जुड़ाव के रूप में देखने लगे।

Fact Check

सिर्फ नाम नहीं, राजनीतिक संदेश भी?

हालांकि ऐसे माहौल में पाकिस्तान में बच्चों का नाम ईरानी नेताओं के नाम पर रखना सिर्फ एक सामान्य पारिवारिक फैसला नहीं माना जा रहा। कई लोग इसे क्षेत्रीय राजनीति और विचारधारा से जोड़कर भी देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे समर्थन का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह एक तरह का राजनीतिक संदेश भी हो सकता है। फिलहाल यह मामला दक्षिण एशिया से लेकर मिडिल ईस्ट तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस्लामिक देश ईरान में 'विष्णु मंदिर'? बिग बी ने दिखाईं तस्वीरें, अब किस हाल में है? Video देख भर आएंगी आंखें
इस्लामिक देश ईरान में 'विष्णु मंदिर'? बिग बी ने दिखाईं तस्वीरें, अब किस हाल में है? Video देख भर आएंगी आंखें

फैक्ट चेक: क्या सच में हुआ है ऐसा?

हालांकि, जब हमने इस मामले में जानकारी जुटाने की कोशिश की। तो रूस स्थित ईरान एंबेसी के एक्स वेबसाइट पर ऑफिशियल हैंडल के अलावा और कहीं भी इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है। साथ ही, जो फोटो ईरान एंबेसी रूस ने जारी किया है वह AI जनरेटेड है। इसलिए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। अगर आगे इसमें कोई जानकारी आती है तो हम उसे भी अपडेट करेंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Fact Check

दावा

लाहौर में अली खामेनेई पैदा हुए फोटो वायरल है।

नतीजा

रूस स्थित ईरान एंबेसी ने दावा किया है। लेकिन फोटो AI जनरेटेड है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+