Melodi इतनी चॉकलेटी क्यों है? कौन है वो एक्ट्रेस जिसने पूछा ये सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Melodi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी भेंट की, जिसके लिए मेलोनी ने उनका आभार व्यक्त किया। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर 'मेलोडी' शब्द हर तरफ वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया, इसी 'मेलोडी' ट्रेंड में बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा भी कूद पड़ी लेकिन उनका क्यूट सवाल उनके लिए उलझन बन गया।

क्योंकि लोग उन्हीं से ही मजे लेने लग गए और इसी वजह से कीर्ति खरबंदा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें साझा कीं, जिसे उन्होंने 'मेलोडी' थीम से जोड़कर पोस्ट किया। उनकी यह पोस्ट तुरंत इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने लगी।

Melodi

इन तस्वीरों में कीर्ति खरबंदा एक डिजाइनर स्लिट स्कर्ट और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज में बेहद कातिलाना पोज़ देती नजर आ रही थीं। अपनी पोस्ट में उन्होंने पूछा- ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?

'मेलोडी में आप हो ना इसलिए चॉकलेटी है'

जिसके बाद यूजर्स ने उत्तर दिया- मेलोडी में आप हो ना इसलिए। तो किसी ने लिखा कि- 'ये मेलोडी आपकी वजह से चॉकलेटी है'। तो वहीं किसी ने लिखा कि 'आज तक पता नहीं था लेकिन आपको देखने के बाद पता चला कि ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?' कुल मिलाकर कीर्ति सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Melodi

कौन हैं कीर्ति खरबंदा?

एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली कीर्ति खरबंदा हिंदी और साउथ फिल्मों की जानी-मानी अदाकारा हैं। कीर्ति ने तेलुगु फिल्म बोनी (2009) से अभिनय की शुरुआत की थी। हिंदी दर्शक उन्हें 'राज़: रीबूट' (2016) से और 'शादी में ज़रूर आना' (2017) फिल्मों की वजह से पहचानते हैं। इसके अलावा वो 'यमला पगला दीवाना: फिर से' (2018), 'हाउसफ़ुल 4' (2019) ,तैश' (2020) और '14 फेरे' (2021) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Melodi

5 साल की डेटिंग के बाद की है एक्टर पुलकित सम्राट से शादी

अपने अभिनय करियर के अलावा कृति खरबंदा कई अलग-अलग ब्रांडों भी एंडोर्सर भी हैं। उन्होंने 5 साल की डेटिंग के बाद एक्टर पुलकित सम्राट से शादी की है। 2018 में वो एक इवेंट में एक्टर पुलकित सम्राट से मिलीं थी जिसके बाद दोनों में जान-पहचान हुई जो कि जल्द प्यार में बदल गई। इस जोड़ी ने 'वीरे की वेडिंग', 'पागलपंती' और 'तैश' जैसी फ़िल्मों में साथ काम किया है। खरबंदा ने 15 मार्च 2024 को हरियाणा के मानेसर में एक पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से सम्राट से शादी की थी।

Melodi

'पोल डांस अब मेडिटेशन का भी हिस्सा'

कृति खरबंदा को पोल डांस में काफ़ी दिलचस्पी है और उन्हें अक्सर इसकी प्रैक्टिस करते हुए देखा जाता है। वह कहती हैं, 'पोल डांस अब सिर्फ़ मेरी फ़िटनेस का ही नहीं, बल्कि मेरे मेडिटेशन का भी एक हिस्सा बन गया है।'

यह पढ़ें: PM Narendra Modi: 'रोम में आपका स्वागत है दोस्त', मोदी-मेलोनी की नई सेल्फी वायरल, Melodi फिर चर्चा में
यह पढ़ें: PM Narendra Modi: 'रोम में आपका स्वागत है दोस्त', मोदी-मेलोनी की नई सेल्फी वायरल, Melodi फिर चर्चा में
यह पढ़ें:Mala Sinha: 'पैसों के लिए मैंने धंधा किया', टॉप एक्ट्रेस ने कोर्ट में क्यों बोला झूठ? बेटी का करियर तबाह
यह पढ़ें:Mala Sinha: 'पैसों के लिए मैंने धंधा किया', टॉप एक्ट्रेस ने कोर्ट में क्यों बोला झूठ? बेटी का करियर तबाह
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+