'पैसे के दम पर घर-पार्टी में फूट डाली जा रही', चंपई सोरेन के BJP में जाने की चर्चा पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी
Champai Soren And Hemant Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन क भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की चर्चा तेज है। रविवार 18 अगस्त को चंपई सोरेन दिल्ली आए हैं। रिपोर्ट है कि वह भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
इस बीच चंपई सोरेन ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से झारखंड मुक्ति मोर्चा का नाम भी हटा लिया है। कहा जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उनके साथ झामुमो के कुछ और भी विधायक पाला बदल सकते हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुप्पी तोड़ी है।

ये भी पढ़ें- BJP या JMM? झारखंड विधानसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? किसको मिलेगी कितनी सीटें? सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे
CM हेमंत सोरेन बोले- 'पैसे के दम पर घर-पार्टी में फूट डाली जा रही'
रविवार (18 अगस्त) को भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दलबदल की किसी भी अफवाह को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी निजी काम से दिल्ली आए हैं।
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार (18 अगस्त) को बिना नाम लिए चंपई सोरेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि पैसे के दम पर 'घर और पार्टी' में फूट डाली जा रही है।
हेमंत सोरेन ने कहा,
''झारखंड में बहुत जल्द चुनावी घंटी बजने वाली है। चुनाव कब होगा इसकी घंटी हमारे विरोधी भाजपा के पास है। चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्थान नहीं है, वह अब बीजेपी की संस्था बन गई है। हम तो चुनौती देकर कहते हैं कि आज चुनाव कराओ, कल झाड़ू-पोछा मारकर इनको गुजरात जाना पड़ेगा।''
ये भी पढ़ें- 'हम निजी काम से आए हैं', दिल्ली पहुंचने के बाद बोले चंपई सोरेन, BJP में शामिल होने की चर्चा पर कही ये बात
हेमंत सोरेन बोले- भाजपा वाले आदिवासियों, दलितों के बीच जहर बोने का काम कर रहे हैं
हेमंत सोरेन ने कहा,
''ये लोग गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को लाकर आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के बीच जहर बोने का काम कर रहे हैं। ये यहां के लोगों को एक दूसरे से लड़ाने का काम करते हैं।''
हेमंत सोरेन ने कहा, ''समाज छोड़िए, ये लोग घर फोड़ने और पार्टी तोड़ने का भी काम करते हैं। ये कभी भी किसी विधायक को खरीद लेंगे और पैसा ऐसी चीज है कि नेताओं को इधर से उधर जाने में वक्त नहीं लगता है। लेकिन हम इस बात से घबरा नहीं रहे हैं। हमारी इंडिया गठबंधन की 2019 से लगातार जनता के बीच खड़ी है।''
ये भी पढे़ं- BJP के संपर्क में चंपाई सोरेन! 6 MLAs के साथ आ रहे हैं दिल्ली, चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज












Click it and Unblock the Notifications