बांग्लादेश ने बदल दिया 26 सालों का इतिहास, पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर किया दुनिया भर में बेइज्जत

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रनों से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब बांग्लादेश ने अपनी धरती पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने पहली पारी में लिटन दास के संकटमोचक 126 रनों की मदद से 278 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी महज 232 रनों पर सिमट गई, जिससे बांग्लादेश को 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई।

ban vs pak

तीसरी पारी में बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 137 रनों की शतकीय पारी खेली। रहीम के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

तैजुल की फिरकी में उलझा पाकिस्तान

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम पांचवें दिन 358 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम इस पारी के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 120 रन देकर 6 विकेट झटके और पाकिस्तान के मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

रिजवान की कोशिश नहीं आई काम

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने मैच बचाने का पुरजोर प्रयास किया। उन्होंने 166 गेंदों में 94 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। पूरी पाकिस्तानी टीम अंतिम दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों के दबाव के आगे बिखर गई। चौथे दिन के खेल में रिजवान और लिटन दास की बहस भी हुई थी, वह टाइम पास करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर बांग्लादेश ने ऐतराज जताया था लेकिन पांचवें दिन की शुरुआत में बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर ली।

26 साल का इंतजार हुआ खत्म

बांग्लादेश को टेस्ट स्टेटस मिलने के बाद यह पहला मौका है जब उसने पाकिस्तान को अपने घर में टेस्ट सीरीज में मात दी है। इससे पहले साल 2024 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में हराया था। अब अपनी सरजमीं पर मिली इस ऐतिहासिक जीत ने बांग्लादेश क्रिकेट को एक नए शिखर पर पहुंचा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+