Breaking News Today: अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह से पूछताछ के लिए ACB की टीम रवाना

Breaking News Today (7 Feb 2025) LIVE Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज रेपो रेट को लेकर अहम घोषणा की। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ, शुक्रवार को फिर से दिल्ली और नोएडा के कुछ स्कूलों में बम की धमकी भरे कॉल और ईमेल आए हैं। धमकी भरे ईमेल पूर्वी दिल्ली के एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल और नोएडा के शिव नादर स्कूल को भेजे गए। इसके अलावा, संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। गुरुवार को विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। आज भी हंगामे के आसार हैं।

Breaking News Today

देश दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Feb 07, 2025, 1:58 PM IST

आप के विधायकों पर रिश्वत की पेशकश करने का आरोप

दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को आम आदमी पार्टी के विधायकों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों की एसीबी जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। बीजेपी द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल को दी गई शिकायत के बाद जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि "आरोप झूठे और निराधार हैं और इनका उद्देश्य बीजेपी की छवि खराब करना और मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करना है..."
Feb 07, 2025, 12:41 PM IST

Prayagraj MahaKumbh: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग

Prayagraj MahaKumbh: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, आसमान में छाया काला धुआं, फायर ब्रिगेड मौके पर
Feb 07, 2025, 12:40 PM IST

महाकुंभ में लगी आग की घटना में कोई हताहत नहीं- UP पुलिस

महाकुंभ में लगी आग की घटना में कोई हताहत नहीं- UP पुलिस
Feb 07, 2025, 11:23 AM IST

महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लग गई

महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर हैं।
Feb 07, 2025, 11:22 AM IST

MUDA भूमि घोटाला मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को राहत, MUDA भूमि घोटाला मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज
Feb 07, 2025, 11:21 AM IST

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, श्रीलंकाई सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय मछुआरों को वापस लाने की मांग की।
Feb 07, 2025, 11:20 AM IST

Shiv Sena UBT के कई MP जा सकते एकनाथ खेमे में

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, Shiv Sena UBT के कई MP जा सकते एकनाथ खेमे में
Feb 07, 2025, 10:43 AM IST

अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह उनकी हार का नतीजा है। अखिलेश यादव हों, अरविंद केजरीवाल हों या राहुल गांधी, सब हार गए हैं..." आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा, "ऐसा तभी हो सकता है जब उन्हें (आप को) 16 सीटें (दिल्ली चुनाव में) मिलें। उन्हें 16 सीटें भी नहीं मिलेंगी।"
Feb 07, 2025, 10:43 AM IST

कोलकाता आरजी कर मामले में दर्ज याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई के लिए दोबारा जांच की मांग करने वाली माता-पिता की नई याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 17 मार्च को सूचीबद्ध तारीख पर करेगा।
Feb 07, 2025, 10:42 AM IST

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु के विपक्षी सांसदों ने श्रीलंकाई सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय मछुआरों को वापस लाने की मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
Feb 07, 2025, 10:41 AM IST

RBI Repo Rate Cut: RBI का बड़ा ऐलान, रेपो रेट में 0.25% की कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज रेपो रेट को लेकर अहम घोषणा की। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान किया गया है।
Feb 07, 2025, 9:41 AM IST

Rose Day 2025: गुलाब के साथ करें अपने प्यार का इजहार

Rose Day 2025: गुलाब के साथ करें अपने प्यार का इजहार, रोज डे पर पार्टनर को भेजें ये खास मैसेजेस
Feb 07, 2025, 9:41 AM IST

Bomb Threat: दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को फिर मिला धमकी भरा मैसेज

शुक्रवार को फिर से दिल्ली और नोएडा के कुछ स्कूलों में बम की धमकी भरे कॉल और ईमेल आए हैं। धमकी भरे ईमेल पूर्वी दिल्ली के एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल और नोएडा के शिव नादर स्कूल को भेजे गए।
Feb 07, 2025, 9:37 AM IST

आज RBI कर सकता है रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज रेपो रेट को लेकर अहम घोषणा कर सकता है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद रेपो रेट में कटौती का ऐलान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+