Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, Shiv Sena UBT के कई MP जा सकते एकनाथ खेमे में

Shiv Sena UBT Maharashtra: महाराष्‍ट्र की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे उद्धव ठाकरे गुट को तगड़ा लग सकता है। खबर है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना (UBT) के कई सांसद एकनाथ शिंदे शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार महाराष्‍ट्र सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दावा ने किया है कि यूबीटी के कई सांसद उनकी पार्टी के सम्‍पर्क में हैं। वे सभी शिवसेना शिंदे गुट ज्‍वाइन कर सकते हैं।

Maharashtra Shiv Sena news

बता दें कि पिछले दिनों बाल ठाकरे की जयंती पर हुए कार्यक्रम में ये सांसद नदारद थे। हालांकि इन सांसदों के नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुछ पूर्व विधायक और नेता भी दल बदल सकते हैं।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का 'ऑपरेशन टाइगर'

महाराष्‍ट्र की राजनीति से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उद्धव गुट के छह सांसद जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

यह संभावित दलबदल आगामी संसद सत्र के दौरान या उससे पहले हो सकता है। इससे उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि इससे पहले भी शिवसेना के 18 में से 12 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। इस नए घटनाक्रम से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मचने की आशंका है।

अगर ये सांसद शिंदे गुट में जाते हैं, तो शिवसेना (उद्धव गुट) की राजनीतिक पकड़ और कमजोर हो सकती है। इससे ठाकरे गुट की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को भी झटका लग सकता है। दूसरी ओर, एकनाथ शिंदे का गुट और मजबूत होगा, जिससे उनकी शिवसेना को नई ताकत मिलेगी।

अब सवाल यह उठता है कि उद्धव ठाकरे इस नई चुनौती से कैसे निपटेंगे? क्या वे अपनी पार्टी को एक और विभाजन से बचा पाएंगे, या शिंदे गुट अपनी पकड़ और मजबूत करेगा? आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इस संभावित दलबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, और सभी की नजरें ठाकरे की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। इस गठबंधन में भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 57, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने 41 सीटें जीतीं।

विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) शामिल हैं, कुल मिलाकर 46 सीटों पर सिमट गया। इसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने 20, कांग्रेस ने 16, और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 10 सीटें जीतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+