Rose Day 2025: गुलाब के साथ करें अपने प्यार का इजहार, रोज डे पर पार्टनर को भेजें ये खास मैसेजेस
Rose Day 2025 Wishes: आज यानी 7 फरवरी 2025 से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। प्यार करने वाले कपल्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। आने वाले 7 दिनों तक अब आप अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकते हैं।
7 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है रोज डे
प्यार जताने के लिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन गुलाब और उसकी खुशबू से महक उठता है। आज 7 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है। गुलाब आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का खूबसूरत जरिया है।

गुलाब देकर अपने दिल का हाल बयां करें
हर रंग के गुलाब का फूल एक खास मैसेज देता है। लाल गुलाब प्यार के इजहार का प्रतीक होता है जिसके साथ आप अपने दिल की फीलिंग्स अपने पार्टनर के लिए बयां कर सकते हैं। रोज डे पर चारों तरफ रोमांस और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। ये दिन कपल्स के साथ साथ दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए भी काफी स्पेशल होता है।
पार्टनर को भेजें ये खास संदेश
आज रोज डे पर जिसे आप गुलाब देना चाहते हैं अगर वो आपसे दूर है और उससे मुलाकात नहीं हो पा रही है तो दिल के जज्बात मैसेज के रूप में आप उन्हें भेज सकते हैं। रोज डे पर ये प्यार भरे संदेश आपके दोस्तों, रिश्तेदारों और पार्टनर को खुश कर देंगे।
फूलों सी खिली मुस्कान हो,
सूरज सी चमक बरकरार हो।
यही दुआ है खुदा से हमारी,
तुम सदा हंसते-खिलखिलाते रहो।
रोज डे मुबारक
गुलाब की पंखुड़ियों से प्यार का संदेश लाया हूं,
तेरी खुशबू में बसने का अरमान लाया हूं।
हर रंग का गुलाब कुछ कहता है,
लाल प्यार जताता है, सफेद विश्वास देता है।
हैप्पी रोज डे
पीला दोस्ती की राह दिखाए,
गुलाबी मासूमियत की याद दिलाए।
हर फूल की अपनी एक पहचान है,
पर तेरा नाम ही मेरी जान है।
रोज डे मुबारक
इस रोज डे पर तुझे गुलाब देना चाहता हूं,
अपने दिल का हर एहसास कहना चाहता हूं।
कबूल कर लो इस तोहफे को मेरे सनम,
कि तेरा-मेरा साथ हो हर जनम।
हैप्पी रोज डे
गुलाब की खुशबू, प्यार की मिठास,
चुनी है ये कली, सिर्फ तेरे लिए खास।
रहें सदा खिलते फूलों की तरह,
तेरी मुस्कान हो हर सुबह और शाम।
रोज डे मुबारक












Click it and Unblock the Notifications