Prayagraj MahaKumbh: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, आसमान में छाया काला धुआं, फायर ब्रिगेड मौके पर

Prayagraj MahaKumbh: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र से एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आ रही है। यह आग शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में लगी है। आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। वहीं, आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लगने की घटना हुई है। यहां आग इस्कॉन के शिविर में लग गई। इस दौरान आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। वहीं, आग लगने की सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

Prayagraj MahaKumbh

आग लगने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पंडाल से धुआं उठता नजर आ रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेडकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में दिखाई दे रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सीएफओ का दावा कोई हताहत नहीं हुआ है।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग की शुरुआत इस्कॉन से हुई और फिर अन्य टेंटों में भी आग लग गई। इसमें किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई झुलसा है..हालांकि, 20-22 टेंट जल गए हैं।

आग लगने की यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक लगभग 40 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। इस दौरान, 7 फरवरी सुबह 10 बजे तक तक 39.74 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: दिल्ली में मतदान, PM मोदी ने किया संगम स्नान, महाकुंभ अबतक 4 हादसों का शिकार, डुबकी 38Cr पार!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+