Bomb Threat: दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को फिर मिला धमकी भरा मैसेज, पुलिस ने शुरू की जांच

Bomb Threat News: दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा मैसेज मिला है। मैसेज में दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। साथ ही, पुलिस ने सुरक्षा उपाय और आपातकालीन प्रोटोकॉल (एसओपी) लागू कर दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को फिर से धमकी भरा संदेश मिला है। एसओपी का पालन किया जा रहा है। जांच शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, बम होने की सूचना के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौकसी बढ़ा दी है।

Bomb Threat News

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मयूर विहार फेज 1 में एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल ने एसएचओ-पांडव नगर को फोन पर बताया कि एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल को आज ईमेल के माध्यम से स्कूल में बम होने की धमकी मिली है। पूर्वी जिले का बम निरोधक दस्ता एसएचओ पांडव नगर और पुलिस स्टाफ के साथ स्कूल पहुंचा। स्कूल परिसर की जांच की गई। कोई असामान्य चीज नहीं मिली।

हालांकि, शुक्रवार को स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों के बाद प्रशासन ने छात्रों को घर भेज दिया। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली-नोएडा को बम से उड़ाने वाले धमकी भरे मैसेज मिले हो। इससे पहले ऐसे मैसेज मिलते रहे है। हाला ही में नोएडा कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

यह धमकी ईमेल के जरिये बुधवार 5 फरवरी को दी गई थी। चार नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल आया तो हड़कंप मच गया। धमकी भरी मेल की जानकारी जैसे ही स्कूल प्रबंधक को मिली उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कमिश्नरेट पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस टीम, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गई थी।

इस दौरान पूरे इलाके की घेरेबंदी कर स्कूल को खाली करवा कर छानबीन शुरु की गई थी। एहतियात के तौर पर सभी छात्रों को घर भेज दिया गया था। वहीं, इस धमकी भरे मेल मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस ने बताया था कि साइबर टीम ने फर्जी मेल भेजने वाले नाबालिग की पहचान कर ली है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+