Breaking News Live Updates : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है तो वहीं दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बारिश होने की आशंका है।
जबकि इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई अभी शुरू हुई है, शुरू उसने किया है, खत्म हम करेंगे। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।
LIVE Feed
Oct 11, 2023, 4:18 AM IST
माता वैष्णो देवी भवन में एक स्काईवॉक परियोजना का उद्घाटन
भीड़ प्रबंधन में मदद के लिए माता वैष्णो देवी भवन में एक स्काईवॉक परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा।
Oct 11, 2023, 3:54 AM IST
'जलसा' के बाहर एकत्र हुए अपने प्रशंसकों से मिले अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने आज अपने 81वें जन्मदिन पर मुंबई में अपने आवास 'जलसा' के बाहर एकत्र हुए अपने प्रशंसकों से मिले।
Oct 11, 2023, 1:28 AM IST
दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं तेलंगाना की राज्यपाल
एफडीडीआई हैदराबाद में दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह आत्मनिर्भर भारत है। यह संस्था बच्चों को उद्यमी बनने में मदद करती है। हम अन्य देशों में भी जूते निर्यात कर रहे हैं। इसलिए, हमें नवीन तरीकों को प्रोत्साहित करना होगा जूते बनाने में। यह जूते बनाने के पारंपरिक तरीके में लागू होने वाली तकनीक को बढ़ाता है।
Oct 11, 2023, 12:23 AM IST
मेरी बिल्डिंग पर गिरा रॉकेट
एशकेलॉन के इजरायली नागरिक याकोव ने कहा कि हम यहां इसलिए आए क्योंकि एक रॉकेट हमारी इमारत पर गिरा। हमारे पास कोई आश्रय नहीं है, हम स्थानीय प्रशासन की बदौलत बच निकले और उन्होंने हमें यहां इस होटल में आने का सुझाव दिया और यह एक अच्छी जगह है। एक सप्ताह के लिए हम यहां रह रहे हैं। मेरा 11 साल का बेटा, 2 साल की बेटी, मेरी पत्नी और मैं यहां रह रहे हैं।
Oct 10, 2023, 11:48 PM IST
'मानवाधिकार कानून का सभी को सम्मान करना चाहिए'
संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के स्थायी पर्यवेक्षक मिशन ने सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को लिखा है कि बढ़ती मौत की संख्या और विनाश का पैमाना एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की मांग करता है, जो सबसे पहले रक्तपात को रोकने और नागरिक जीवन को बचाने पर केंद्रित हो। लक्ष्यीकरण नागरिकों की हिंसा तुरंत रोकी जानी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और मानवाधिकार कानून का सभी को सम्मान करना चाहिए।
Oct 10, 2023, 11:39 PM IST
इजराइल के अश्कलोन में दागे जा रहे रॉकेट
हिंसा पर रिपोर्टिंग कर रहे एक मीडिया दल (एएनआई टीम शामिल) के पास इजराइल के अश्कलोन में रॉकेट हमला। इजराइल में रॉकेट दागे जा रहे हैं।
Oct 10, 2023, 8:56 PM IST
आईएएस अधिकारी विजय दहिया गिरफ्तार
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय दहिया को गिरफ्तार किया गया है। उनको एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।
Oct 10, 2023, 6:43 PM IST
न्यूजक्लिक के संस्थापक को 10 दिन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों को दिल्ली पुलिस ने उनकी पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत के समक्ष पेश किया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले हफ्ते इन्हें यूएपीए के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था।
Oct 10, 2023, 4:53 PM IST
बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक
दिल्ली: बुधवार सुबह 10:30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने की संभावना है।
Oct 10, 2023, 3:44 PM IST
शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) के मुद्दे पर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
Oct 10, 2023, 2:46 PM IST
पीएम मोदी ने PM नेतन्याहू से बात की।
हमास-इजरायल युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने PM नेतन्याहू से बात की।
डेंगू से जूझ रहे भारतीय ओपनर शुभमन गिल को चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आज तक की खबर के मुताबिक गिल शुभमन गिल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन बीसीसीआई की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं गया है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम सुहाना है।
Oct 10, 2023, 10:18 AM IST
दिल्ली
जैसा जैसा कड़िया मिल रही हैं...
आप विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर चल रही ईडी की छापेमारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है, 'जैसा जैसा कड़िया मिल रही है, वैसे-वैसे जंजीर बन रही है। अगर वह भ्रष्टाचार में शामिल हैं, तो जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी।' ..."
Oct 10, 2023, 10:17 AM IST
बिहार
बीजेपी ने पूरा चुनाव जीत लिया है
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कहते हैं, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनकी पार्टी आधा चुनाव जीत चुकी है लेकिन मैं कहूंगा कि बीजेपी ने पूरा चुनाव जीत लिया है।
READ MORE
8:16 AM, 10 Oct
दिल्ली
कई जगहों पर होगी बारिश
आज दिल्ली- एनसीआर, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने की आशंका है।
8:18 AM, 10 Oct
बेंगलुरु में भारी बारिश
बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद शेषाद्रिपुरम रेलवे अंडरपास के पास जलभराव हुआ, कर्नाटक में बीती रात जमकर बारिश हुई है।
8:35 AM, 10 Oct
कर्णाटक
कर्नाटक में भंयकर हादसा
कर्नाटक के विजयनगर में लॉरी-क्रूजर की टक्कर में सात की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। क्रूजर में 13 लोग सवार थे। घायलों की हालत गंभीर है, घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
8:59 AM, 10 Oct
दिल्ली
ईडी की छापेमारी
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी। देखें सीधी तस्वीरें।
9:36 AM, 10 Oct
दिल्ली
भाजपा का विरोध प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। देखें सीधी तस्वीरें।
10:16 AM, 10 Oct
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक
गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में 1000 बुद्धिजीवियों के साथ मीटिंग करेंगे।
10:17 AM, 10 Oct
बिहार
बीजेपी ने पूरा चुनाव जीत लिया है
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कहते हैं, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनकी पार्टी आधा चुनाव जीत चुकी है लेकिन मैं कहूंगा कि बीजेपी ने पूरा चुनाव जीत लिया है।
10:18 AM, 10 Oct
दिल्ली
जैसा जैसा कड़िया मिल रही हैं...
आप विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर चल रही ईडी की छापेमारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है, 'जैसा जैसा कड़िया मिल रही है, वैसे-वैसे जंजीर बन रही है। अगर वह भ्रष्टाचार में शामिल हैं, तो जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी।' ..."
10:19 AM, 10 Oct
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम सुहाना है।
फिलिस्तीनियों के अधिकार के लिए लड़ने वाली कनाडाई कार्यकर्ता अगवा, हमास के हाथों मारे जाने की आशंका
1:36 PM, 10 Oct
शुभमन गिल को चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी मिली!
डेंगू से जूझ रहे भारतीय ओपनर शुभमन गिल को चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आज तक की खबर के मुताबिक गिल शुभमन गिल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन बीसीसीआई की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं गया है।
Opinion Poll 2023: किसका होगा राजस्थान? क्या जनता बदलेगी इतिहास?
2:46 PM, 10 Oct
पीएम मोदी ने PM नेतन्याहू से बात की।
हमास-इजरायल युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने PM नेतन्याहू से बात की।
3:44 PM, 10 Oct
शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) के मुद्दे पर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
4:53 PM, 10 Oct
बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक
दिल्ली: बुधवार सुबह 10:30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने की संभावना है।
6:43 PM, 10 Oct
न्यूजक्लिक के संस्थापक को 10 दिन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों को दिल्ली पुलिस ने उनकी पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत के समक्ष पेश किया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले हफ्ते इन्हें यूएपीए के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था।
8:56 PM, 10 Oct
आईएएस अधिकारी विजय दहिया गिरफ्तार
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय दहिया को गिरफ्तार किया गया है। उनको एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।