फिलिस्तीनियों के अधिकार के लिए लड़ने वाली कनाडाई कार्यकर्ता अगवा, हमास के हाथों मारे जाने की आशंका

Vivian Silver News: फिलिस्तिनियों के अधिकार के लिए लड़ने वाली कनाडाई मानवाधिकार कार्यकर्ता विवियन सिल्वर के हमास के हाथों किडनैप और मारे जाने की आशंका है। विवियन सिल्वर ने अपनी जिंदगी फिलिस्तीन के नागरिकों की सेवा के लिए अर्पित कर दी थी और वो पिछले कई सालों से फिलिस्तीन के नागरिकों की सेवा कर रही थीं।

विवियन सिल्वर, पिछले कई दशकों से फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के मानवीय प्रयासों में शामिल एक महिला शांति कार्यकर्ता थीं, जिनका हमास आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडाई नागरिक विवियन सिल्वर को शनिवार को इज़राइल में गाजा सीमा के पास उनके आवास से अपहरण किया गया है। मूल रूप कनाडा के विन्निपेग की रहने वाली विवियन, साल 1974 में इज़राइल चली गईं थीं।

Vivian Silver News

शांति कार्यकर्ता विवियन का अपहरण

कनाडा के पूर्व सांसद और अटॉर्नी-जनरल इरविन कोटलर ने कार्यकर्ता विवियन सिल्वर के अपहरण की जानकारी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है, कि "विवियन ने अपना जीवन, महिला सशक्तिकरण और फ़िलिस्तीनी नागरिकों की सहायता के लिए समर्पित कर दिया है, जिसमें बीमार गज़ान बच्चों के लिए अस्पताल में इलाज की सुविधा भी शामिल है।"

उन्होंने आगे जानकारी दी है, कि "इज़राइल में किबुत्ज़ बेरी में उनके घर से हिंसक तरीके से उन्हें अगवा किया गया है और उन्हें गाजा में हमास द्वारा बंदी बना लिया गया है।"

आपको बता दें, कि किबुत्ज़ बेरी, गाजा पट्टी के साथ पूर्वी सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी नेगेव रेगिस्तान में स्थित है, जहां यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है।

विवियन सिल्वर उन लोगों में से एक हैं, जिनके बारे में आशंका है, कि उन्हें मौके पर ही मार दिया जाएगा या आतंकवादियों द्वारा उसका अपहरण कर लिया जाएगा और उन्हें गाजा ले जाया जाएगा, जिसे वह अच्छी तरह से जानती है।

लगभग 50 सालों से, विवियन सिल्वर ने फ़िलिस्तीनियों की दुर्दशा को सुधारने और यहूदियों और अरबों के बीच एक साझा समाज बनाने के लिए काम किया है, यहां तक कि उन्होंने सीमा पार पर कैंसर से पीड़ित गाजा निवासियों के इलाज के लिए भी काफी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+