Weather Update in Hindi: बेंगलुरु में भारी बारिश, हिमाचल में हुई बर्फबारी, कई राज्यों में रेन अलर्ट

Weather Update in Hindi: देश के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया है। हालांकि कई राज्यों से मानसून विदा हो गया है लेकिन फिर कई राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका है। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने् अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए अलर्ट भी जारी किया है।

Weather Update in Hindi

बारिश की वजह से राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी, जिसकी वजह से सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल दिल्ली में हल्की बारिश तो वहीं उत्तराखंड में हल्की बारिश और हिमाचल प्रदेश में भी मघ्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में हुई बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

आज यहां के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है, जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश

जबकि केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बीती रात कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश हुई है तो वहीं राजधानी बेंगलुरु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश के बाद शेषाद्रिपुरम रेलवे अंडरपास के पास जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अब मानसून एक-दो दिनों में मानसून अब विदा हो जाएगा लेकिन तब तक कुछ राज्यों में बरसात होगी।

मानसून सीजन 1 जून से 15 अक्टूबर तक

आपको बता दें कि हमारे देश में मानसून सीजन 1 जून से 15 अक्टूबर तक रहता है लेकिन इस बार मानसून आया ही लेट था इसलिए इस बार मानसून की वापसी भी देरी से हो रही है। मानसून में इस बार काफी उलटफेर देखने को मिला। इसने हिमाचल, उत्तराखंड और असम में जमकर तबाही मचाई।

मानसूनी सीजन में औसत से कम बारिश हुई

मानसूनी बारिश के कारण दिल्ली में कई सालों बाद बाढ़ आई तो वहीं पूर्वी यूपी के लोग अच्छी बारिश को तरसते रहे और इन दिनों सिक्किम में अचानक से बाढ़ आई है। इस साल मानसूनी सीजन में औसत से कम बारिश हुई है और ये काफी असमान भी रहा, मतलब जहां ये बरसा काफी बरसा, जहां नहीं बरसा वहां कम बारिश हुई और इसने कई राज्यों में बीच में ब्रेक भी लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+