IRCTC Special Trains: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारी सीजन में शुरू हुई ये स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू
IRCTC Festival Special Train: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और इसी के साथ ही त्योहारी सीजन भी शुरू होगा। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पर भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए तोहफा लेकर आया है क्योंकि इस सीजन में यात्रा करने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है, ऐसे में किसी को दिक्कत ना हो इसलिए इंडियन रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

जिसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अगर आप भी त्योहार पर घर जाना चाहते हैं तो आज ही इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लें, वरना बाद में नहीं मिलेगा टिकट।
बंगाल के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
बंगाल में दुर्गा पूजा का खासा महत्व है, यहां पर मां की पूजा का प्रारंभ 21 अक्टूबर से होगा इसी के मद्देनजर उसने बंगाल के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है और ये तीन ट्रेनों के नाम हैं।
- सियालदह -न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
- हावड़ा -न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
- हावड़ा- रक्सौल एक्सप्रेस
ये है इनका शेड्यूल
- सियालदह - न्यू जलपाईगुड़ी, ट्रेन नंबर 03103: 28 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच चलेगी। ये ट्रेन हर शनिवार को सियालदह से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। ये ट्रेन हर शनिवार को 11:40 बजे सियालदह से चलकर अगले दिन सुबह न सुबह 10:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
- हावड़ा -न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 03104: 29 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच चलेगी। ये ट्रेन हर संडे को है। यह न्यू जलपाईगुड़ी से रविवार को दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर, अगले दिन यानी कि सोमवार को 12:30 पर सियालदह पहुंचेगी।
- हावड़ा- रक्सौल एक्सप्रेस पूजा स्पेशल, ट्रेन नंबर 03103: 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। ये हर शनिवार को रात 11:40 बजे पर सियालदह से चलकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। ये अप और डाउन दोनों फार्म में हैं।
दक्षिण से उत्तर भारत के लिए ये हैं स्पेशल ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन ( हर शुक्रवार)
- गाड़ी संख्या 05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन (हर सोमवार)
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 03255 पटना से 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी। ये संडे को पटना से रात 10:20 बजे चलेगी और अगले दिन 03 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 03256 आनंद विहार से 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी और ये शुक्रवार और सोमवार दो दिन चलेगी। ये रात 11:30 बजे आनंद बिहार से चलेगी और अगले दिन शाम 5:20 बजे पटना पहुंचेंगी।
- ट्रेन नंबर 03635 20 नवंबर से 08 दिसंबर तक चलेगी और ये हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रहेगी। ये पटना से दोपहर 2:15 बजे चलेगी औऱ अगले दिन सुबह 05 बजे आनंद विहार दिल्ली पहुंचेगी।
इसके अलावा दिवाली, दशहरा, छठ त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग को बढ़ा दिया है। जिन ट्रेनों की समय सीमा बढ़ाई गई है, वो निम्नलिखित हैं।
- तिरूपति-साईंनगर शिरडी ट्रेन नंबर 07637 की टाइमिंग को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।
- साईनगर शिरडी-तिरुपाली ट्रेन नंबर 07638 की टाइमिंग को 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।
- काजीपेट-दादर ट्रेन नंबर 07195 की टाइमिंग को 14अक्टूबर से से 29 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications