Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम मारेगा पलटी, क्या होगी बारिश? जानिए हर अपडेट
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है, लगातार दस दिनों तक यहां पर मौसम शुष्क रहने के बाद आज यहां पर मौसम गीला रहने वाला है। भारतीय मैसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज यहां पर बारिश की आशंका व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है। हालांकि आज और कल यहां पर हल्की बरसात का अंदेशा है लेकिन उसके बाद यहां पर मौसम ड्राई हो जाएगा। फिलहाल अभी दिल्ली में प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है लेकिन अगर आज बारिश होती है तो निश्चिचत तौर पर यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 124 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 138 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 191 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -157 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि यहां से भी मानसून एक-दो दिनों में विदा हो जाएगा तो वहीं आज उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना है। यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज दक्षिण में भारी बारिश की आशंका है। केरल, कर्नाटक, आंध्रा-तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications