WC 2023: 'बाबर आजम के बाप...', हिंदू धर्म के खिलाफ बोलने वाली जैनब का हुआ था पाक कैप्टन से भी पंगा
World Cup 2023, Zainab Abbas: पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास इस वक्त भारत और पड़ोसी मुल्क दोनों जगहों पर सुर्खियां बनी हुई हैं, कहा जा रहा है कि उन्हें विश्कप 2023 की कवरेज से बाहर कर दिया गया है जिसकी वजह से उन्हें इंडिया को छोड़कर जाना पड़ा है।

हालांकि आईसीसी कह रही है कि जैनब ने पर्सनल कारणों से विश्वकप छोड़ा है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें हटाया गया है और इसी कारण उन्हें भारत से जाना पड़ा है।
इंडिया और हिंदू धर्म को लेकर कई विवादित बातें
इसके पीछे कारण बताया जा रह हैं जैनब अब्बास के कुछ पुराने ट्वीट, जिसमें उन्होंने इंडिया और हिंदू धर्म को लेकर कई विवादित बातें कहीं थीं। जो कि उनके इंडिया आते ही वायरल हो गए थे। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने साइबर सेल में शिकायत की थी, जिसके बाद जैनब के ट्वीटस की जांच की गई, जिसमें वो दोषी पाई गईं और उसके बाद उन्हें विश्वकप के कवरेज पैनल से बाहर निकाल दिया गया।
जैनब अब्बास का हुआ था बाबर आजम से भी पंगा
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब जैनब इस तरह से विवादों में आई हैं। इससे पहले साल 2018 में उनके ही वतन के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम से भी उनका पंगा हो चुका है। दोनों के बीच में झगड़ा भी एक ट्वीट के कारण हुआ था।
आजम को कोच मिकी आर्थर का बेटा बताया
दरअसल उस साल बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था लेकिन इस बात पर जैनब अब्बास ने ट्वीट करके बधाई तो दी थी लेकिन उन्होंने आजम को कोच मिकी आर्थर का बेटा बता दिया था, जिस पर बाबर आजम बुरी तरह से भड़क गए थे और उन्होंने ट्विटर पर ही उनको लताड़ लगाई थी।
ये था जैनब अब्बास का Tweet
Well Played बाबर आजम , देखकर खुशी हुई कि 'बेटे का शतक' बनने पर खुशी मना रहे मिकी आर्थर को खिलाड़ियों ने बधाई दी'
बाबर आजम ने दी ये प्रतिक्रिया
' कहने से पहले कुछ सोच लिया करो और अपनी हद पार करने की कोशिश मत करो'।

एंकर को इंडिया में तीन मैचों की कवरेज करनी थी
आपको बता दें कि 35 साल की ग्लैमरस पाकिस्तानी एंकर को इंडिया में तीन मैचों की कवरेज करनी थी। पहला मैच उन्होंने 6 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से कवर किया था, जहां पाकिस्तान ने विश्वकप का पहला मैच नीदरलैंड से खेला था और इस मैच में उसने बंपर जात दर्ज की थी। इसके बाद जैनब को बेंगलुरु और अहमदाबाद में पाकिस्तान के मैचों को कवर करना था लेकिन अब उन्हें पैनल से हटा दिया गया है और वो इंडिया छोड़कर दुबई चली गई हैं।
कौन हैं जैनब अब्बास?
जैनब अब्बास पाकिस्तान की काफी लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। उनका जन्म तो लाहौर में हुआ लेकिन उन्होंने इंग्लैंड से पढ़ाई की है। उनके पापा नासिर अब्बास भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं और वे पूर्व कप्तान रमीजा राजा के मित्र भी हैं, जबकि जैनब की मां अंदलीब अब्बास पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी Pakistan Tehreek-e-Insaaf की वरिष्ठ सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications