Opinion Poll 2023: किसका होगा राजस्थान? क्या जनता बदलेगी इतिहास?

Rajasthan ABP Cvoter Opinion Poll 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और चुनावी परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि इस बार के चुनावों में उसी की वापसी होगी तो वहीं बीजेपी को भरोसा है कि इस बार जनता का साथ उसे ही मिलने वाला है।

Opinion Poll 2023

दोनों दलों ने जनता को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, अब जनता किसे चुनेगी ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे। मालूम हो कि राजस्थान में अभी तक ये इतिहास रहा है कि यहां पर कोई सरकार रिपीट नहीं होती है, देखते हैं कि इस बार जनता इतिहास बदलती है या नहीं?

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं और यहां पर एक चरण में चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल जनता का मूड क्या है? इसके बारे में जानने के लिए ABP न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया

सर्वे के मुताबिक इस बार के चुनाव में कांग्रेस को 59-69 सीटें, बीजेपी को 127-137 जबकि अन्य को 2-6 सीटें मिलती दिखाई पड़ रही हैं।

भाजपा का वोट शेयर 47% रहेगा-सर्वे

अगर वोट शेयर की बात करें तो इस बार के चुनाव में कांग्रेस की 42% वोट शेयरिग रहेगी तो वहीं भाजपा का वोट शेयर 47% रहेगा, जबकि अन्य का 11 प्रतिशत वोट शेयर रहेगा। सी वोटर के हिसाब से तो राजस्थान में कांग्रेस को नुकसान होता नजर आ रहा है।

ये सर्वे 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच का

मालूम हो कि सी वोटर ने अपने सर्वे के लि करीब 90 हजार लोगों से बात की और ये सर्वे 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच का है।

साल 2018 में क्या थी विधानसभा की स्थिति?

7 दिसंबर 2018 को राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस 100 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई, जो बहुमत से 1 सीट कम थी और बीजेपी के हिस्से केवल 73 सीटें आई थीं। कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

कुछ खास बातें

  • राजस्‍थान विधानसभा यानी कि गहलोत सरकार का मौजूदा कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्‍त हो रहा है।
  • राज्य में 9 अक्‍टूबर 2023 से आचार संहिता लागू हो गई है।
  • राजस्‍थान में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपना वोट डालेंगे।
  • इनमें 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 965 पुरुष मतदाता हैं
  • जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 694 महिला मतदाता हैं।
  • इस बार के चुनाव में सौ बरस से ज्यादा वोटरों की संख्या 17 हजार 241 है।
  • चुनाव आयोग ने कहा है कि इस बार वोटिंग के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, चप्पे-चप्पे पर नजर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+