World Cup 2023, IND vs AUS: 'पनौती है ये...', कैप्टन रोहित शर्मा की पत्नी पर क्यों फूटा लोगों का गुस्सा?
World Cup 2023, IND vs AUS: विश्वकप 2023 में भारत ने जीत के साथ जोरदार आगाज किया है, अपने पहले मुकाबले में उसने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, हालांकि इस मैच में जिस तरह से उसका टॉप आर्डर बिखरा उसने क्रिकेट के दिग्गजों के मन में चिंता जरूर पैदा कर दी है।

दरअसल इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 199 पर निपटाने के बाद जब टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी तब उसने अपने तीन स्टार खिलाड़ियों को जीरो अंक पर खो दिया।
कैप्टन रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता
शू्न्य पर आउट होने वालों में खुद कप्तान रोहित शर्मा भी थे। ओपनर ईशान के बाद जैसे ही कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए वैसे ही चेन्नई के मैदान में सन्नाटा छा गया था और इसी दौरान कैमरा दर्शक दीर्घा में बैठीं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की ओर घूमा, जिसमें वो हंसते हुए नजर आईं।
पति हुआ जीरो पर आउट, हंसते हुए दिखाई दीं पत्नी रितिका!
और इसी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा, वो रितिका को ट्रोल कर रहे हैं और उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो रितिका को 'पनौती' तक कह दिया।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, रितिका हुईं ट्रोल
लोग लगातार रितिका की आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि रितिका का जो वीडियो क्लिप वायरल हुआ है, उसमें वो बगल में बैठी किसी महिला से बात करते हुए और हंसते हुए दिखाई पड़ रही हैं। जबकि उसी वक्त मैदान से उनके पति जब बिना खाता खोले लौट रहे थे, तब वो बहुत ज्यादा मायूस नजर आ रहे थे और इसी वजह से लोग और भी अपना गुस्सा रितिका पर निकाल रहे हैं।
पहले ही मैच में फ्लॉप हुआ टॉप ऑर्डर, तीन लोग जीरो पर आउट
गौरतलब है कि भारत बनाम ऑस्टेलिया में कंगारु टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और उसके बाद उन्होंने 199 रन बनाए। जडेजा के घातक वार के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम जमकर खेल नहीं पाई। कम स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पूरा भरोसा था कि वो बड़ी ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी।
कोहली और केएल ने किया कमाल, दिलाई भारत को जीत
लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि मैच में शुभमन गिल की जगह शामिल हुए ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए और इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी जीरो पर चलते बने लेकिन इसके बाद भारत के स्टार विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम को संभाला और भारत को जीत दिलाई। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए तो वहीं, केएल राहुल 97 रन बनाकर नॉट आउट रहे और छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications