Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE Updates: सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष

Breaking News LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के मोस्ट वांटेड कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुना गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News

LIVE Feed
Apr 12, 2025, 4:17 PM IST

बुलंदशहर: आम का उत्पादन 25% के आसपास

बुलंदशहर: एक आम किसान का कहना है, "फसल बहुत अच्छी थी लेकिन बीच में कुछ संक्रमण हो गया और फिर तूफान आ गया और बहुत नुकसान हुआ... उत्पादन केवल 25% के आसपास होगा..."
Apr 12, 2025, 4:16 PM IST

चंडीगढ़ में हुई बारिश

चंडीगढ़: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
Apr 12, 2025, 3:44 PM IST

कानून दिल्ली का, आग बंगाल में क्यों?

कानून दिल्ली का, आग बंगाल में क्यों? ममता बनर्जी बोलीं- 'मोदी सरकार का वक्फ कानून नहीं होगा लागू'
Apr 12, 2025, 3:34 PM IST

Hanuman Jayanti पर क्यों बजरंगमय हो जाता है Lucknow?

Hanuman Jayanti पर क्यों बजरंगमय हो जाता है Lucknow? गलियों में क्यों गूंजता है 'जय श्रीराम', जानें पूरी कहानी
Apr 12, 2025, 3:34 PM IST

Tahawwur Rana का सामने आया 'दुबई लिंक'

Tahawwur Rana का 'दुबई लिंक', मुंबई हमले की जांच में खुलती जा रही कई नई परतें
Apr 12, 2025, 3:33 PM IST

सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष

सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है,अमृतसर में सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी प्रमुख चुना गया है। आपको बता दें कि 16 नवंबर 2024 को सुखबीर बादल ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
Apr 12, 2025, 2:51 PM IST

आम आदमी पर बोझ डाल रही है कांग्रेस: एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय मंत्री और जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि 'कांग्रेस पिछले दो सालों से राज्य सरकार कई क्षेत्रों में कर लगाकर आम आदमी पर बोझ डाल रही है। इसलिए हम विरोध कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि लोगों को राहत दी जाए।'
Apr 12, 2025, 2:15 PM IST

जब तक सभी दहशतगर्दों का खात्मा नहीं होता...

जब तक उस इलाके में मौजूद सभी दहशतगर्दों का खात्मा नहीं होता, तब तक हमारा ऑपरेशन जारी रहेगा: श्रीधर पाटिल (DIG रामबन, किश्तवाड़ और डोडा रेंज)
Apr 12, 2025, 2:14 PM IST

मुर्शिदाबाद में हिंसा मामले में 110 से अधिक लोग गिरफ्तार

West Bengal: मुर्शिदाबाद में वक्फ अ‍धिनियम के विरोध में हुई हिंसा मामले में 110 से अधिक लोग किए गए गिरफ्तार
Apr 12, 2025, 2:14 PM IST

SC ने राष्ट्रपति को लेकर की टिप्पणी, जानें क्या है मामला?

Supreme Court ने राष्ट्रपति को लेकर की टिप्पणी, 3 महीने में लें फैसला, जानें क्या है मामला?
Apr 12, 2025, 2:13 PM IST

पुलवामा शहीद की बेटी की शादी में मामा बनकर पहुंचे ओम बिरला

कौन थे पुलवामा शहीद हेमराज मीणा, जिनकी बेटी की शादी में मामा बनकर पहुंचे ओम बिरला, वीरांगना को ओढ़ाई चुनरी
Apr 12, 2025, 2:12 PM IST

IPL 2025 Points Table में हर शाम बदल रहा खेल!

IPL 2025 Points Table में हर शाम बदल रहा खेल! आपकी टीम TOP 4 में है या बाहर? अभी चेक करें
Apr 12, 2025, 2:12 PM IST

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM का अनोखा अंदाज़

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM का अनोखा अंदाज़, सड़क पर गायें देख खुद उतरीं, हाथ जोड़ कर की खास अपील
Apr 12, 2025, 2:11 PM IST

झाबुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

MP News: झाबुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत व 8 घायल, निकले थे इलाज कराने
Apr 12, 2025, 12:24 PM IST

'हिंदुओं को डरा धमका कर यहां बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही'

पुलिस कुछ नहीं कर रही है और ममता बनर्जी के निर्देश पर चुप बैठी है। वह हिंदुओं को डरा धमका कर यहां बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हिंदुओं ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे। हम दिल्ली के संपर्क में हैं और (केंद्रीय) गृह मंत्री को सब कुछ पता है: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
Apr 12, 2025, 12:22 PM IST

शुभेंदु अधिकारी ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित रेलवे स्टेशनों पर हुई तोड़फोड़ की कई घटनाओं की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का अनुरोध किया है।
Apr 12, 2025, 11:43 AM IST

फारूख अब्दु्ल्ला के बयान से मचा बवाल

Jammu Kashmir News: 'इस्लाम आखिरी धर्म है, कुरान आखिरी किताब है', फारूख अब्दु्ल्ला के बयान ने लगाई सियासी आग!
Apr 12, 2025, 11:42 AM IST

North Eastern Railway में आज से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

North Eastern Railway: ट्रेन पकड़ने से पहले कर लें जांच, आज से कैंसिल रहेंगी ये 122 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Apr 12, 2025, 11:42 AM IST

आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी

आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम
Apr 12, 2025, 11:40 AM IST

एआईएडीएमके और भाजपा का गठबंधन स्टालिन के लिए झटका

एआईएडीएमके और भाजपा ने गठबंधन कर लिया है और वे तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के रूप में मिलकर लड़ेंगे। चेन्नई में एआईएडीएमके के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन मे कहा कि , 'निश्चित रूप से, इससे डीएमके, खासकर एमके स्टालिन को झटका लगा है। कल से, हमने देखा है कि एमके स्टालिन और उनकी बहन कनिमोझी ने मीडिया के सामने बकवास करना शुरू कर दिया है।'
Apr 12, 2025, 10:55 AM IST

'हनुमान जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे'

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा, "हनुमान जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। हनुमान जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।"
Apr 12, 2025, 10:28 AM IST

मुर्शिदाबाद में इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Apr 12, 2025, 10:26 AM IST

फैक्ट्री में हुए विस्फोट, पांच लोगों की मौत

उमरेर में एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि 3 लापता लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है: हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण
Apr 12, 2025, 10:00 AM IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में NH 305 पर गिरा पुल, रास्ता बंद

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में NH 305 पर गिरा पुल, रास्ता बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी, सैकड़ों लोग फंस गए हैं। चालक अस्पताल में भर्ती है।
Apr 12, 2025, 9:59 AM IST

जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत 3 PAK आतंकी ढेर

Jammu Kashmir Encounter: जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत 3 PAK आतंकी ढेर, तहव्वुर की गर्दन दबोचने के बाद कामयाबी
Apr 12, 2025, 9:59 AM IST

सब-इंस्पेक्टर कुलदीप चंद शहीद

जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक 9 पंजाब के बहादुर सब-इंस्पेक्टर कुलदीप चंद के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। उन्होंने 11 अप्रैल 2025 की रात को सुंदरबनी के केरी-बट्टल इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक काउंटर-घुसपैठ ऑपरेशन का बहादुरी से नेतृत्व करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
Apr 12, 2025, 9:58 AM IST

पाकिस्तान के 3 आतंकी ढेर किए गए

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर किए गए थे। एक आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सैफुल्लाह के रूप में हुई है। बाकी 2 आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+