कौन थे पुलवामा शहीद हेमराज मीणा, जिनकी बेटी की शादी में मामा बनकर पहुंचे ओम बिरला, वीरांगना को ओढ़ाई चुनरी
Om Birla kota: राजस्थान के कोटा में पुलवामा हमले में शहीद हुए हेमराज मीणा (Hemraj Meena Martyred Pulwama Attack) की बेटी की शादी में उस वक्त हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू थे जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भात (मायरा) लेकर पहुंचे। तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला ने छह साल पहले साल 2019 में पुलवामा हमले में हेमराज मीणा शहीद हुए थे तब उनके परिजनों से बेटी की शादी में मामा बनकर आने का वादा किया था। कोटा के सांगोाद में हुई शादी में बिरला ने अपना वादा और मायरा की रस्में निभाईं।

बता दें कि शहीद हेमराज मीणा की बेटी की शादी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी पहुंचे। बिरला ने वीरांगना मधुबाला मीणा को भाई बनकर मायरे की चुनरी ओढ़ाने की रस्म निभाई। वहीं, वीरांगना ने उनके तिलक लगाकर आरती की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ''संसदीय क्षेत्र कोटा के सांगोद में शहीद हेमराज मीणा जी व बहन वीरांगना मधुबाला जी की सुपुत्री रीना के विवाह के शुभ अवसर पर मायरा भरने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मन गर्व और आनंद से अभिभूत है कि हमारी बिटिया रीना अब अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही है। यह अवसर न केवल परिवार के लिए भावुकता से भरा है, बल्कि गौरव का भी क्षण है, जब वर्षों की स्नेहिल परवरिश, संस्कार और आशाओं का साकार रूप सामने आया है।
शहीद हेमराज मीणा जी का राष्ट्र के प्रति अद्वितीय बलिदान और अटूट देशभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि बेटी रीना का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और सौहार्द से परिपूर्ण हो तथा वह सदैव सुख, समृद्धि और सम्मान के साथ आगे बढ़े।'
वीरांगना छह साल से बांध रही राखी
पुलवामा हमले में हेमराज मीणा के शहीद होने के बाद ओम बिरला ने वादा किया था कि वे उनके परिवार के साथ खड़े नजर आएंगे। वीरांगना मधुबाला ने बिरला को भाई बना लिया था और पिछले छह साल से उनको रक्षाबंधन पर उनको राखी बांधती आ रही है।
हेमराज मीणा के बेटे-बेटियां
बता दें कि शहीद हेमराज मीणा के दो बेटे व दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी रीना मीणा (25) की 14 अप्रैल को शादी है। बारात कोटा के रायपुरा से आएगी। रीना मीणा रीट की तैयारी कर रही है। वहीं, दूसरी बेटी 22 वर्षीय अंतिमा मीना एसटीसी की पढ़ाई कर रही है। बेटा अजय मीणा 12वीं और ऋषभ 6वीं कक्षा में अध्ययनरत है।
क्या होती है मायरे की रस्म?
जब किसी की शादी होती है तो उसमें ननिहाल पक्ष की ओर मामा मायरा लेकर पहुंचते हैं, जिसमें बहन व उसके बच्चों और बहन के ससुराल पक्ष के लोगों के लिए कपड़े, गहन, रुपए अन्य उपहार लाए जाते हैं। इसी रस्म का मायरा या भात भरना कहा जाता है।
पुलवामा हमले में कैसे शहीद हुए थे हेमराज मीणा
14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 78 बसों में सवार होकर सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला पुलवामा से गुजर रहा था। तब सामने से आ रही एक एसयूवी सीआरपीएफ जवानों के काफिले की बसों से टकराई और फिर विस्फोट हुआ। हलमे में सीआरपीएफ के हेमराज मीणा समेत 40 जवान शहीद हो गए थे।
CRPF जवानों का यह काफिला जम्मू स्थित चेनानी रामा ट्रांसिट कैंप से श्रीनगर के लिए निकला था। 320 किलोमीटर की दूरी तय करके जवानों को श्रीनगर के बख्शाी स्टेडियम स्थित ट्रांसिट कैंप में पहुंचना था। पुलवामा हमले का बदले लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी।
पुलवामा हमले में राजस्थान से 5 शहीद
1. भागीरथ कसाना, राजाखेड़ा धौलपुर, 2. हेमराज मीणा, सांगोद कोटा, 3. रोहिताश लांबा, शाहपुरा जयपुर 4. नारायण लाल गुर्जर, बिनोल राजसमंद 5. जीतराम गुर्जर, सुंदरावली भरतपुर












Click it and Unblock the Notifications