IPL 2025 Points Table में हर शाम बदल रहा खेल! आपकी टीम TOP 4 में है या बाहर? अभी चेक करें
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 अब अपने असली रंग में आ चुका है। शुरुआती मैचों की रफ्तार अब एक तूफान में बदल चुकी है जहां हर हार प्लेऑफ की रेस को मुश्किल बना रही है। कुछ टीमें ऊंची उड़ान भर रही हैं, तो कुछ की हालत बैकफुट पर आ चुके बल्लेबाज जैसी हो गई है- संभलते-संभलते भी गिर रही हैं।
गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) जैसी टीमें जहां लगातार जीत से टॉप पर बैठी हैं, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जैसी बड़ी टीमें अब 'करो या मरो' के मोड में पहुंच चुकी हैं। नेट रन रेट के उतार-चढ़ाव ने इस लीग को और ज़्यादा रोमांचक बना दिया है। अब हर मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि प्वाइंट्स टेबल पर अपनी जगह बचाने की लड़ाई है।

गुजरात ने गाड़ दिया बादशाहत का झंडा
गुजरात टाइटंस (GT) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत का झंडा गाड़ दिया है। 5 में से 4 मैच जीतकर वो टॉप पर हैं और उनका नेट रन रेट भी सबसे तगड़ा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ऐसी लग रही है जैसे मशीन मोड में चल रही हो- हर मैच में क्लिनिकल फिनिश!
दिल्ली कैपिटल्स (DC) की बात करें तो अक्षर पटेल ने टीम में जान फूंक दी है। अब तक 4 मैच, 4 जीत- यानी 'अजेय' का टैग इन्हें बखूबी सूट करता है। बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग- हर डिपार्टमेंट में DC फुल ऑन फायर है!
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस बार अपनी हर मैच सरप्राइज वाली छवि को थोड़ा स्थिर (stable) किया है। अब तक 3 जीत और 3 हार के साथ वो मिड टेबल में हैं, लेकिन रसेल और रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों के धमाके ने उन्हें खतरनाक बना रखा है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) एक बार फिर अपनी पुरानी शैली में- कभी धमाकेदार जीत, कभी चौंकाने वाली हार। 3 जीत और 2 हार के साथ वो भी रेस में हैं, लेकिन उन्हें अपनी डेथ बॉलिंग पर फिर से काम करना होगा वरना प्लेऑफ की ट्रेन छूट सकती है।
पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस बार 'अंडरडॉग्स' वाली छवि को ज़ोरदार तरीके से तोड़ने की कोशिश की है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 4 में से 3 जीत लेकर वो ऊपर चढ़े हैं, और अगर ये लय बनी रही तो पहली बार ट्रॉफी की बात करना मज़ाक नहीं लगेगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी लगभग वैसे ही आंकड़ों के साथ आगे बढ़ रही है- 3 जीत, 2 हार और लगातार अपने गेम को बैलेंस कर रही है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम में ठहराव है पर फिनिशिंग में थोड़ा और तड़का चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए इस सीज़न की शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही। कभी बल्लेबाज़ी चली, तो बॉलिंग बिखर गई। संजू सैमसन की टीम अब तक 2 जीत ही निकाल पाई है और उन्हें लगातार जीत की जरूरत है वरना रास्ता टेढ़ा हो जाएगा।
मुंबई इंडियंस (MI) को देखकर लग रहा है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी का ट्रांज़िशन अब तक टीम को सूट नहीं कर पाया। 5 में से 4 हार - ये MI नहीं, कोई स्ट्रगलिंग टीम लग रही है!
CSK और SRH के सामने 'करो या मरो' की स्थिति
अब बात आती है चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की- ये दोनों टीमें इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। धोनी की वापसी के बाद भी CSK लगातार मैच गंवा रही है, मानो प्लानिंग और प्लेइंग XI दोनों गड़बड़ा गए हों।
वहीं SRH की कहानी कुछ अलग नहीं है- बैटिंग लड़खड़ा रही है और बॉलिंग में धार नहीं दिख रही। दोनों ही टीमों को अब हर मैच 'करो या मरो' अंदाज में खेलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications