Jammu Kashmir News: 'इस्लाम आखिरी धर्म है, कुरान आखिरी किताब है', फारूख अब्दु्ल्ला के बयान ने लगाई सियासी आग!
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और वर्तमान सीएम उमर अब्दु्ल्ला के पिता फारूख अब्दु्ल्ला ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर बवाल मच गया है। अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर चर्चित फारूख अब्दु्ल्ला एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं।

फारूख अब्दु्ल्ला ने क्या कहा?
फारूख अब्दु्ल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इस्लाम आखिरी धर्म है, कुरान आखिरी किताब है और पैगंबर करीम अंतिम पैगंबर हैं। जो नहीं मानता वह चाहे जो भी करे वह इस्लाम का दुश्मन है। किसी को इसके साथ नहीं जाना चाहिए। वो जहन्नुम की तरफ जा रहे हैं। जो भी उनके साथ जाएगा वो जहन्नुम में जाएगा।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir Encounter: जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत 3 PAK आतंकी ढेर, तहव्वुर की गर्दन दबोचने के बाद कामयाबी
जानिए पूरा मामला?
दरअसल, मीडिया ने फारूख अब्दु्ल्ला से 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत लाए जाने को लेकर सवाल पूछा था इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, मेरी बधाई कि वे कम से कम किसी को तो वापस लाए। वे काला धन भी वापस ला रहे हैं और सभी को 15 लाख रुपए देने वाले हैं, उसका क्या हुआ। फतवा बोर्ड को लेकर बोलने लगे इसी दौरान उन्होंने इस्लाम और कुरान को लेकर ये बयान दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा पर फारूक की जुबान फिसली या सियासी चाल?
बता दें कि, साल 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। NIA उससे पूछताछ कर रही है। यह प्रत्यर्पण भारत के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि 26/11 के ये हमले देश के इतिहास के सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक थे।
लेकिन जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दु्ल्ला इस पर भी तंज कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसले पर उनका ऐसा बयान कई तरह के सवाल खड़ा करता है। उनका ये बयान सियासी चाल की ओर इशारा करता है।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir News: हथियार के साथ माता वैष्णो देवी के भवन में पहुंची महिला, जानिए फिर क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications