Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM का अनोखा अंदाज़, सड़क पर गायें देख खुद उतरीं, हाथ जोड़ कर की खास अपील
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सीएम सड़क पर उतर कर एक कार सवाल शख्स को हाथ जोड़ती हुई नजर आती है।
अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो की क्या सच्चाई है?

जानिए पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उस वक्त अपना काफिला रोक दिया जब उन्होंने सड़कों पर आवारा गायों को घूमते हुए देखा। इस दौरान वे सड़क पर उतर कर गाय को रोटी खिला रहे लोगों से हाथ जोड़ कर अपील करने लगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि, "सड़कों पर गायों को खाना खिलाने से बचें और उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल के लिए गौशालाओं में जाकर सेवा करें।"
नगर निगम अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम गुप्ता ने कहा कि गायों का सड़क पर रहना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, साथ ही ट्रैफिक और हादसों की भी आशंका रहती है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को इस दिशा में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने शेयर किया वीडियो
वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडियो हैंडल से शेयर किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'आज राजधानी में भ्रमण के दौरान, मैंने देखा कि एक व्यक्ति ने अपनी कार से रोटी सड़क पर फेंकी- संभवतः गाय को खिलाने के उद्देश्य से। मैंने गाड़ी रुकवाई और उस व्यक्ति से आग्रह किया कि कृपया ऐसा दोबारा न करें।'
सड़क पर रोटी न फेंकने की अपील
उन्होंने आगे लिखा, 'रोटी हमारे लिए केवल भोजन नहीं है, वह हमारी संस्कृति, श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। सड़क पर रोटी फेंकने से गाय माता और अन्य पशु वहां खाने के लिए आते हैं, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा होता है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।'
अन्न का अपमान नहीं होना चाहिए- CM
सीएम ने लिखा, 'अन्न का अपमान नहीं होना चाहिए। अगर आप पशुओं को भोजन कराना चाहते हैं, तो कृपया यह काम किसी गोशाला या निर्धारित स्थान पर करें। यह हमारी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संस्कारों की पहचान है।'
'मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करती हूँ, सड़क पर रोटी या कोई भी भोजन न फेंकें। पशुओं को प्यार से, पर जिम्मेदारी के साथ भोजन कराएं। अपनी संस्कृति का सम्मान करें और अपनी सड़कों को सुरक्षित बनाए रखें।'
ये भी पढ़ें Fact Check: उस हाथी ने नहीं बचाया हैदराबाद वाला जंगल, जिसका JCB से लड़ने का VIDEO हो रहा वायरल












Click it and Unblock the Notifications