LIVE: एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत, लोअर कोर्ट ने भेजा था 14 दिन की जेल

Breaking News Today (13 December 2024) Updates LIVE: वन नेशन वन इलेक्शन बिल को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। इस बिल को जल्द ही सदन में पेश किया जाएगा। तो वहीं आज फिल्म 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया और उसके बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है लेकिन उन्हें HC से जमानत मिल गई है।

Breaking News Today

उत्तरी राज्यों में तापमान गिरने सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Dec 13, 2024, 5:46 PM IST

एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत

एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत, लोअर कोर्ट ने भेजा था 14 दिन की जेल।
Dec 13, 2024, 5:27 PM IST

जिस महिला की मौत के आरोप में जेल गए अल्लू अर्जुन

जिस महिला की मौत के आरोप में जेल गए अल्लू अर्जुन, उसके पति भास्कर ने वापस लिया केस?
Dec 13, 2024, 5:25 PM IST

संदीप घोष और अभिजीत मंडल...

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "...कोलकाता पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सरकार विरोधी जनता चाहती थी कि सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में ले। अब जबकि मामला सीबीआई के पास है, हमें पता चल रहा है कि संदीप घोष और अभिजीत मंडल... यह एक बेबुनियाद मामला था जिसमें सरकार को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी दी गई थी। सीबीआई भी इस मामले को साबित नहीं कर पाई... सीबीआई बलात्कार मामले में इन लोगों की संलिप्तता साबित नहीं कर पाई, इसलिए उन्हें जमानत दे दी गई।
Dec 13, 2024, 4:26 PM IST

अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Dec 13, 2024, 4:23 PM IST

'पारे में अचानक गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई '

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, "(तापमान में) अचानक गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई और तापमान में अचानक 4-5 डिग्री की गिरावट आई। दिल्ली में कल शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। लेकिन आज तापमान में लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है... अगले पांच से सात दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
Dec 13, 2024, 4:20 PM IST

नामपल्ली कोर्ट में अल्लू अर्जुन की पेशी

नामपल्ली कोर्ट में अल्लू अर्जुन की पेशी, सुनवाई जारी, इस वक्त कोर्ट के बाहर फैंस की भारी भीड़ है।
Dec 13, 2024, 3:56 PM IST

AAP ने तरुण यादव को नजफगढ़ सीट से दिया टिकट

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने नजफगढ़ विधानसभा सीट से तरुण यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, इस सीट पर उनका मुकाबला अब कैलाश गहलोत से हो सकता है।
Dec 13, 2024, 3:15 PM IST

HC अल्लू अर्जुन की याचिका पर शाम 4 बजे सुनवाई करेगा

तेलंगाना उच्च न्यायालय अभिनेता की याचिका पर शाम 4 बजे सुनवाई करेगा। मालूम हो कि लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने 4 दिसंबर को उनकी नवीनतम फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ जैसी घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया।
Dec 13, 2024, 2:46 PM IST

महाकंभ एकता का महायज्ञ होगा: पीएम मोदी

मैं महाकुंभ को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे श्रमिकों और सफाई कर्मचारियों को बधाई देता हूं। प्रयागराज की इस धरती पर एक नया इतिहास रचा जा रहा है। अगले साल महाकुंभ का आयोजन देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई पर स्थापित करेगा। मैं यह बात बड़े विश्वास के साथ कहता हूं, मैं यह बात बड़ी श्रद्धा के साथ कहता हूं। अगर मुझे एक वाक्य में इस महाकुंभ का वर्णन करना हो तो मैं कहूंगा कि यह एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी। मैं आप सभी को इस आयोजन की भव्य और दिव्य सफलता की शुभकामनाएं देता हूं: पीएम मोदी
Dec 13, 2024, 2:25 PM IST

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन

300 करोड़ फीस, 100 करोड़ का घर, 7 करोड़ का वैनिटी वैन, इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन
Dec 13, 2024, 2:24 PM IST

IPO GMP: बाजार में एंट्री को तैयार 5 आईपीओ

IPO GMP: बाजार में एंट्री को तैयार 5 आईपीओ, जानिए क्या है ग्रे मार्केट में दाम
Dec 13, 2024, 2:23 PM IST

'मौका मिलेगा तो हम जातिगत जनगणना कराएंगे'

'मौका मिलेगा तो हम जातिगत जनगणना कराएंगे', अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान,
Dec 13, 2024, 2:20 PM IST

अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है

फिल्म 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है, उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अरेस्ट किया गया है।
Dec 13, 2024, 1:49 PM IST

अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया

हैदराबाद में भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Dec 13, 2024, 1:47 PM IST

IND vs AUS: गाबा में 'अनोखा शतक' जड़ने को तैयार विराट कोहली

IND vs AUS: गाबा में 'अनोखा शतक' जड़ने को तैयार विराट कोहली, खतरे में सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड!
Dec 13, 2024, 1:47 PM IST

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने दिया अपना पहला भाषण

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने दिया अपना पहला भाषण, भारत के संविधान पर क्या बोलीं?
Dec 13, 2024, 1:45 PM IST

'संविधान निर्माण के काम को हाईजैक करने की कोशिश'

'संविधान निर्माण के काम को हाईजैक करने की कोशिश': राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस में कांग्रेस की आलोचना की
Dec 13, 2024, 1:08 PM IST

किसानों पर न हो किसी तरह का बल प्रयोग: सुप्रीम कोर्ट

Farmers protest: किसानों पर न हो किसी तरह का बल प्रयोग, सुप्रीम कोर्ट ने उच्चस्तरीय समिति की सिफारिश
Dec 13, 2024, 1:08 PM IST

Share Market: थम नहीं रहा बाजार में गिरावट का सिलसिला

Share Market: थम नहीं रहा बाजार में गिरावट का सिलसिला, जानिए क्यों आपको रहना चाहिए सावधान
Dec 13, 2024, 1:07 PM IST

प्रयागराज के संगम तट पर पहुंचे PM मोदी

प्रयागराज के संगम तट पर पहुंचे PM मोदी, करेंगे 5500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
Dec 13, 2024, 1:06 PM IST

विनोद कांबली ने कपिल देव का ऑफर किया स्वीकार

'किसी बात का डर नहीं,' विनोद कांबली ने कपिल देव का ऑफर किया स्वीकार, रिहैब में जाने को तैयार
Dec 13, 2024, 1:05 PM IST

संविधान भारत के सभ्यतागत मूल्यों को दर्शाता है: राजनाथ सिंह

Constitution Debate News: 'संविधान भारत के सभ्यतागत मूल्यों को दर्शाता है', लोकसभा में राजनाथ सिंह
Dec 13, 2024, 1:04 PM IST

'देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी'

'देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी, आम जनता को मिलता है फायदा', बोले नितिन गडकरी
Dec 13, 2024, 12:31 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में संगम नोज का दौरा किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में संगम नोज का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।
Dec 13, 2024, 11:40 AM IST

अकेले वॉक पर जाती थी पत्नी, नाराज पति ने दिया ट्रिपल तलाक

Thane News: अकेले वॉक पर जाती थी पत्नी, नाराज पति ने दिया ट्रिपल तलाक, पुलिस ने दर्ज की FIR
Dec 13, 2024, 11:40 AM IST

कौन हैं मोहसिन खान, जिस पर IIT छात्रा ने लगाए रेप का आरोप

ACP Mohsin Khan: कौन हैं मोहसिन खान, जिस पर IIT छात्रा ने लगाए लव, रेप और धोखा का आरोप, चली गई कुर्सी
Dec 13, 2024, 11:39 AM IST

'रात के अँधेरे में..' घर में ताला लगाकर कहां गईं Atul की सास

'रात के अँधेरे में...' घर में ताला लगाकर कहां गईं Atul की सास, इस शख्स ने खोल दी सारी पोल, बताई पूरी कहानी
Dec 13, 2024, 11:38 AM IST

निशा सिंघानिया के घर पर लगा नोटिस

अतुल सुभाष खुदकुशी केस में कर्नाटक पुलिस जौनपुर में निशा सिंघानिया के घर पहुंची, चिपकाया नोटिस, क्या गिरफ्तार होगी पत्नी और सास?
Dec 13, 2024, 10:39 AM IST

अतुल सुभाष मामले में खुला राज

'निकिता भाभी ने बेटे का मुंह दिखाने के मांगे थे 30 लाख', अतुल सुभाष के भाई ने बताई हैरान करने वाली शर्तें
Dec 13, 2024, 10:38 AM IST

RBI Threat: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मिली बम से उड़ाने की धमकी

RBI Threat: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+