अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अब नहीं जाएंगे जेल

Allu Arjun Remand: 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार, 13 दिसंबर की सुबह हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिल्म पुष्पा 2 के पेड प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत की मौत हो गई थी। अल्लू को इसी मामले आरोपी बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने अल्लू को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था। जहां उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसके बाद अल्लू के वकील ने जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। यहां उन्हें बड़ी राहत देते हुए, कोर्ट ने अल्लू को जमानत दे दी है। अल्लू के वकील ने बचाव में शाहरुख की फिल्म रईस केस का जिक्र किया।

Allu Arjun Arrested Court sent Pushpa star to judicial custody for 14 days

बता दें, भगदड़ मामले में पुलिस ने संध्या थिएटर के मैनेजमेंट, अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बीएनएस सेक्शन 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 118 (1) आर/डब्ल्यू 3 (5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब इन धाराओं में अल्लू को कितनी सजा मिलेगी। ये आपको हम अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

दस साल की सजा का प्रावधान
सुप्रीम कोर्ट(एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड) प्रज्ञा पारिजात सिंह ने बताया, पुलिस ने अल्लू के ऊपर भारतीय न्याय सहिंता की जिन धाराओं पर केस दर्ज किया है, उसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। ये धाराएं गैर ज़मानती अपराध के अंतर्गत आती हैं। ऐसे में उन्हें बेल मिलना मुश्किल है। हालांकि अल्लू बेल के लिए हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं। लेकिन पुलिस को 24 घंटे के भीतर अल्लू को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होगा। मजिस्ट्रेट ही तय करेंगे कि अल्लू को न्यायिक हिरासत में भेजना है या पुलिस हिरासत में।

बिना सूचना के पहुंचे थे अल्लू
बता दें, पुष्पा 2 की प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना पुलिस को सूचना दिए अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई थी। इसी घटना में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही अल्लू ने महिला के परिवार के प्रति संवेंदना जताते हुए, 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद का वादा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+