प्रयागराज के संगम तट पर पहुंचे PM मोदी, करेंगे 5500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Narendra Modi In Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचे। यहां संगम तट पर पूजन किया और रिवर क्रूज पर भी सवार हुए। बता दें कि महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कश का पूजन करेंगे। साथ ही, प्रयागराज में करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।

PM Narendra Modi

Recommended Video

      प्रयागराज पहुंचे PM मोदी,5500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

      पीएम नरेंद्र मोदी ने संगम तट पर गंगा और कुंभ कलश का विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने साधु संतों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने प्रयागराज में श्री अक्षयवट मंदिर में पूजा-अर्चना की।

      बता दें कि अक्षय वट का पूजा करने के बाद पीएम मोदी लेटे हनुमान जी के दर्शन करेंगे, फिर सरस्वती कूप का पूजन करने के बाद 1: 30 बजे महाकुंभ प्रदर्शनी का भ्रमण करेंगे। करीब 2 बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें 6670 करोड़ से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

      प्रधानमंत्री महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें प्रयागराज में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने और निर्बाध संपर्क प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल होंगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+