RBI Threat: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर

RBI Bomb Threat: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार 12 दिसंबर की दोपहर को रूसी भाषा में एक धमकी भरा ई-मेल आया है। इस पूरे मामले को लेकर मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है और हाई अलर्ट पर है।

मुंबई के माता रमाबाई मार्ग पर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि रूसी भाषा में आया ई-मेल आरबीआई के गवर्नर (शक्तिकान्त दास) के मेल आईडी पर आया है। (खबर में अधिक जानकारी के लिए फिलहाल इंतजार है।)

RBI Bomb Threat

घटना के बाद माता रमाबाई अंबेडकर (एमआरए) मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों ने ईमेल कहां से भेजी गई है और इसमें शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के जोन 1 डीसीपी ने बताया, "भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया है। ईमेल रूसी भाषा में था, जिसमें बैंक को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+