जिस महिला की मौत के आरोप में जेल गए अल्लू अर्जुन, उसके पति भास्कर ने वापस लिया केस?
4 दिसंबर, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले का दिन। मेकर्स ने हैदराबाद के संध्या थिएटर में इसका पेड प्रीव्यू रखा था। यहां भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां रेवती नाम की महिला अपने बच्चों के साथ पहुंची। फिल्म शुरू के होने के पहले वहां अल्लू अर्जुन पहुंचते हैं। इसी दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच जाती है। जिसमें रेवती की मौत हो और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
इसके बाद पुलिस संध्या थिएटर मैनेजमेंट, अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी के खिलाफ केस दर्ज किया। जिस पर एक्शन लेते हुए शुक्रवार 13 दिसंबर की सुबह पुलिस अल्लू को गिरफ्तार करती है। बाद में नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस पूरे मामले पर अब मृतक रेवती के पति का बयान सामने आया है।

अल्लू अर्जुन का भगदड़ से कोई लेना देना नहीं- भास्कर
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शुक्रवार को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद पत्रकारों से बात करते हुए रेवती के पति भास्कर ने कहा, "हम उस दिन सिर्फ संध्या थिएटर गए थे क्योंकि मेरा बेटा फिल्म देखना चाहता था। यह अल्लू अर्जुन की गलती नहीं है कि वह उस दिन थिएटर गए। मैं अपना केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। पुलिस ने मुझे उसकी गिरफ्तारी के बारे में नहीं बताया, मैंने अस्पताल में न्यूज में यह देखा। उसका (अर्जुन का) भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है।"
अल्लू ने किया था आर्थिक मदद का वादा
बता दें, भास्कर के बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वो बेटे का इलाज अस्पताल में करवा रहे हैं। हालांकि रेवती की मौत की खबर सुनते हीअल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक जताया था। साथ ही एक्टर ने 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था।
-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी












Click it and Unblock the Notifications