300 करोड़ फीस, 100 करोड़ का घर, 7 करोड़ का वैनिटी वैन, इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन

Allu Arjun Net Worth: साउथ फिल्मों के दमदार एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर को पुलिस ने हैदराबाद स्थित उनके घर से आज यानी 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को गिरफ्तार किया है।

क्या अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दरअसल, संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के समय भगदड़ मच गई थी जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Allu Arjun Arrest News

संध्या थिएटर में भगदड़ के मामले में एक्टर से पूछताछ
पुलिस ने अल्लू अर्जुन को इसी मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि अल्लू अर्जुन के पीआर का कहना है कि पुलिस एक्टर को सिर्फ पूछताछ के लिए लेकर गई है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज केवल साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं।

फिल्म 'पुष्पा 2' ने कमाए 1100 करोड़ रुपए
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के रिलीज होने के बाद से अल्लू अर्जुन खबरों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म गत 5 दिसंबर 2024 को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो अब तक 1100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की एक अलग ही इमेज तैयार की है। आइए आपको उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में बताते हैं।

460 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन

-अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में होती है।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 150 से लेकर 200 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं।
-कहा जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन ने मेकर्स से 300 करोड़ रुपए वसूले हैं।
-आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के पास 460 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

अल्लू अर्जुन की ऐसे होती है कमाई

-इस समय अल्लू अर्जुन, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं और कई बिजनेस से कमाई करते हैं।
-अल्लू अर्जुन फिल्मों के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पोस्ट और स्टेज शो से भी काफी कमाई करते हैं।
अल्लू अर्जुन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Aha के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी मोटी कमाई करते हैं।
-अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो प्रमोशनल पोस्ट से जमकर कमाई करते हैं। वह सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट्स का प्रचार करके अच्छी खासी कमाई करते हैं।
-टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अल्लू अर्जुन केएफसी, फ्रूटी, रेपिडो, हीरो मोटोकॉप, रेडबस और हॉटस्टार जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं और प्रति ब्रांड 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

अल्लू अर्जुन ने इन चीजों में कर रखा है निवेश

-अल्लू अर्जुन हैदराबाद में एक लोकप्रिय अमेरिकन स्पोर्ट्स बार और रेस्तरां चेन के मालिक हैं। इसके अलावा उन्होंने एक हेल्थकेयर ब्रांड में भी निवेश कर रखा है।
-साल 2022 में अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में अल्लू स्टूडियो के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस खोला है। अल्लू परिवार फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, गीता आर्ट्स के भी मालिक हैं।
-वहीं जून 2023 में, अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के अमीरपेट में मल्टीप्लेक्स बिजनेस में कदम रखा था। उनके पास अमेरिकन रेस्तरां चेन बफैलो वाइल्ड विंग्स (Buffalo Wild Wings) की एक फ्रैंचाइजी भी है।

आलीशान घर में रहते हैं अल्लू अर्जुन

-अल्लू अर्जुन काफी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगले में रहते हैं।
-अल्लू अर्जुन का घर बहुत ही खूबसूरत है। इसका इंटीरियर बहुत ही लाजवाब है। इस आलीशान घर में एक प्राइवेट पूल भी है।
-इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए है। हैदराबाद के इस घर के अलावा अल्लू अर्जुन ने साल 2015 में मुंबई में भी एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा था।

अल्लू अर्जुन को है महंगी गाड़ियों का शौक

-अल्लू अर्जुन को मंहगी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन है।
-अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग, हमर एच2, वॉल्वो एक्ससी 90 टी8 एक्सीलेंस, मर्सिडीज जीएलई 350डी, जैगुआर एक्सजे एल और बीएमडब्ल्यू एक्स6 एम स्पोर्ट शामिल हैं। इन सभी गाड़ियों की कीमत लाखों में है।
-अल्लू अर्जुन के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के पास पर्सनल वैनिटी वैन 'द फैल्कन' भी है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+