ACP Mohsin Khan: कौन हैं मोहसिन खान, जिस पर IIT छात्रा ने लगाए लव, रेप और धोखा का आरोप, चली गई कुर्सी
Who is ACP Mohsin Khan: यूपी के कानपुर में लव, रेप और धोखा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग से लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। दरअसल यहां पर ACP मोहसिन खान पर IIT की एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है।
जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने एसीपी पर FIR के आदेश दिए हैं और उन्हें पद से हटा दिया गया है।मालूम हो कि ACP से गुरुवार को महिला DCP ने बंद कमरे में करीब दो घंटे तक पूछताछ भी की थी।

जिसके बाद मोहसिन खान पर केस फाइल करने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है। गौरतलब है कि ACP मोहसिन खान, कानपुर के कलेक्टरगंज में तैनात थे।
ACP मोहसिन खान, कानपुर के कलेक्टरगंज में तैनात थे
वो स्पेशल परमिशन लेकर आईआईटी कानपुर से पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। इसी पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात 26 वर्षीय पीएचडी छात्रा से हुई। छात्रा का दावा है कि खान ने खुद को अविवाहित बताकर उससे प्रेम का इजहार किया और बाद में शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन एक दिन अचानक जब छात्रा को पता चला कि खान शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है तो उसके पैरों के नीचे से जमीन ही निकल गई।
एसीपी मोहसिन खान पर आरोप
जब उसने उससे इस बारे में पूछा तो उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने की झूठी कहानी गढ़ी और कहा कि वो लाइफ में काफी तन्हा है। जब वो नहीं मानी तो मोहसिन खान ने उसे चुप रहने के लिए धमकाया भी, वो लगातार शोषण का शिकार हो रही थी ।
हिम्मत करके मोहसिन के खिलाफ कदम उठाया
लेकिन फिर उसने हिम्मत करके मोहसिन के खिलाफ कदम उठाया। छात्रा ने आईआईटी कानपुर के मैनेजमेंट को अपनी आपबीती बताई, उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने IIT कैंपस पहुंचकर छात्र का बयान दर्ज किया और फिर एसीपी मोहसीन खान पर एक्शन हुआ।
मोहसिन खान को फिलहाल पद से हटा दिया गया: डीसीपी
इस बारे में बात करते हुए डीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने मीडिया से कहा कि मोहसिन खान को फिलहाल पद से हटा दिया गया और उनका ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया है। उनके खिलाफ कानपुर में केस दर्ज हुआ है। हालांकि मोहसिन खान ने छात्रा के सारे आरोपों को गलत ठहराया है और उसे मानसिक रोगी भी बताया है।
'लड़की को मानसिक बीमारी है और उसका इलाज चल रहा है'
मोहसिन खान ने कहा कि 'लड़की को मानसिक बीमारी है और उसका इलाज चल रहा है, वो सरासर झूठ बोल रही है, मैं हर तरह से जांच में सहयोग करूंगा।' आपको बता दें कि मामले की जांच करने के लिए जो टीम गठित की गई है, उसमें एडीसीपी , एसीपी , प्रभारी निरीक्षक और एक साइबर एक्सपर्ट शामिल हैं।
कौन हैं ACP मोहसिन खान?
आपको बता दें कि मोहसिन खान साल 2015 बैच के PPS अधिकारी हैं और मूल रूप से लखनऊ के ही रहने वाले हैं। वर्तमान में वो एपीएस क्राईम का पद संभाल रहे थे। उन्होंने विभाग की स्पेशल अनुमति से ही जुलाई 2024 से साइबर क्राइम, इन्वेस्टिगेशन एंड क्रिमिनोलॉजी विषय में पीएचडी के लिए आईआईटी कानपुर ज्वाइन किया था।












Click it and Unblock the Notifications