IND vs AUS: गाबा में 'अनोखा शतक' जड़ने को तैयार विराट कोहली, खतरे में सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड!

India vs Australia 3rd Test Virat Kohli Record: भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली 14 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाले मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से फैंस को रनों की उम्मीद होगी। कोहली दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप साबित रहे थे।

'अनोखा शतक' जड़ेंगे कोहली

विराट कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां मुकाबला होने वाला है। इस मैच के बाद विराट कोहली कंगारुओं के खिलाफ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 27 टेस्ट, 49 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं, जो उनके शानदार करियर को बताता है।

India vs Australia 1

तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 110 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.68 की औसत से 6707 रन बनाए हैं। विराट कोहली अगर 11 मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे अधिक मैच खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया में कोहली का रहा है शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में हमेशा शानदार रहा है। पर्थ में शानदार शतक लगाने के बाद उन्होंने एडिलेड टेस्ट में एक चुनौतीपूर्ण दौर का सामना किया, लेकिन अब उनकी नजरें गाबा पर हैं। ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का औसत 52.67 है, और अब तक उन्होंने 1,475 टेस्ट रन बनाए हैं। यदि वह अगले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया में 1,500 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

अगर विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में तेंदुलकर की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिनके नाम 1,809 रन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+