Breaking News LIVE: राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना का फाइटर प्लेन क्रैश

Breaking News LIVE: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह ईडी की टीम ने उनके घर छापा मारा था। इससे पहले अमानतुल्लाह ने बयान दिया कि ईडी के लोग उनको गिरफ्तार करने पहुंचे हैं।

वहीं, विधायक अमानतुल्लाह खान पर ईडी की कार्रवाई के बाद आप केंद्र सरकार पर हमलावर है।

Breaking News LIVE

तो वहीं पुणे में NCP के पूर्व नगरसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 02, 2024, 11:30 PM IST

बाड़मेर में वायुसेना का फाइटर जेट प्लेन क्रैश

बाड़मेर में उत्तरालाई के पास बड़ा हादसा हुआ। यहां वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश होगा। एक बयान में आईएएफ ने कहा, "बाड़मेर सेक्टर में एक नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान, IAF मिग-29 को एक गंभीर तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिससे पायलट को बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। पायलट सुरक्षित है और जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।"
Sep 02, 2024, 8:38 PM IST

संदीप घोष गिरफ्तार

कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्याकांड मामले में सीबीआई ने आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को गिरफ्तार किया है।
Sep 02, 2024, 7:31 PM IST

6 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा से चुनाव लड़ेंगे।
Sep 02, 2024, 6:45 PM IST

'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है, जिसमें मिनी-सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह सीरीज अपहरण में शामिल आतंकवादियों की वास्तविक पहचान को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है।
Sep 02, 2024, 6:43 PM IST

ईडी रिमांड पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान की ईडी रिमांड पर फैसला सुरक्षित रखा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है।
Sep 02, 2024, 6:18 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

बीजेपी के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के उद्घाटन कार्यक्रम का खुलासा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम वो लोग हैं जो दीवारों पर कमल से पेंट करते हैं। लेकिन इतनी श्रद्धा से इन दीवारों पर विश्वास का प्रतीक है।" पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी स्टाल्स पर भी पेंट हो जाएगा।"
Sep 02, 2024, 5:53 PM IST

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Sep 02, 2024, 5:52 PM IST

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत

दिल्ली: भाजपा के संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, "हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है।"
Sep 02, 2024, 5:40 PM IST

एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग

Ap Dhillon: कनाडा में मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर पर गोलीबारी हुई है। इस घटना की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है। इससे विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
Sep 02, 2024, 4:54 PM IST

स्वाति मालीवाल केस में बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने दी बेल

Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद मालीवाल पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Sep 02, 2024, 4:53 PM IST

'मैं दोषी नहीं हूं', कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय ने खुद को बताया बेगुनाह

Kolkata Case Row: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेसिडेंट डॉक्टर की हत्या और बलात्कार मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस मामले में आरोपी संजय रॉय आए दिन अपने बयान बदल रहा है। अब संजय रॉय ने अपनी वकील कविता सरकार को बताया है कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है।
Sep 02, 2024, 3:39 PM IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्याकांड के खिलाफ अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया।
Sep 02, 2024, 1:59 PM IST

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से संबंधित CEC की बैठक की गई

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से संबंधित CEC की बैठक की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल हुए।
Sep 02, 2024, 1:58 PM IST

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

SC on bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को आरोपियों के खिलाफ होने वाले बुलडोजर एक्शन को लेकर अहम सुनवाई हुई। जिसमें शीर्ष अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई सिर्फ आरोपी है तो प्रॉपर्टी गिराने की कार्रवाई कैसे की जा सकती है? जस्टिस विश्वनाथन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने कहा कि अगर वह दोषी है तो भी संपत्ति को ध्वस्त नहीं किया जा सकता। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह सार्वजनिक सड़कों को बाधित करने वाले किसी भी अवैध ढांचे को संरक्षण नहीं देगा।
Sep 02, 2024, 1:30 PM IST

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED कार्यालय लाया गया

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED कार्यालय लाया गया। ED आज सुबह उनके आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी।
Sep 02, 2024, 1:28 PM IST

हिरासत में लिए गए AAP MLA Amanatullah Khan

AAP MLA Amanatullah Khan News Update: दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। वक्फ बोर्ड मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे खान के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची। छानबीन के बाद ईडी ने खान को हिरासत में लिया।
Sep 02, 2024, 12:36 PM IST

आप MLA अमानतुल्लाह खान ED की हिरासत में

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया है। ईडी की टीम उनको अपने साथ लेकर गई है।
Sep 02, 2024, 12:19 PM IST

जांच एजेंसियों के जबड़े में क्यों अटके आप MLA अमानतुल्लाह खान?

AAP MLA Amanatullah Khan News: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोमवार यानी 2 सितंबर की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाले मामले में छापेमारी के लिए उनके घर पहुंची। आइए जानते हैं आखिर किस मामले में अमानतुल्लाह खान एजेंसियों के जबड़े में अटके हुए हैं?
Sep 02, 2024, 10:54 AM IST

शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर विवाद, महाराष्ट्र में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश में विपक्ष!

सिंधुदुर्ग जिले के मालवण के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने से महाराष्ट्र में विवाद छिड़ गया है। इस मामले पर सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सिंधुदुर्ग जिले के संरक्षक मंत्री ने जनता से माफी मांगी और घटना पर दुख व्यक्त किया। प्रतिमा गिरने के पीछे की वजह की जांच चल रही है।
Sep 02, 2024, 10:53 AM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

बेगूसराय, बिहार: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां ED की छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "AAP पूरी तरह से अपराधियों से घिरी हुई पार्टी है। जिस पार्टी के मुख्यमंत्री जेल में हैं, कोई किसी घोटाले और कोई किसी घोटाले में अंदर है... कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है। अगर अमानतुल्लाह खान पर कोई आरोप हैं तो कोर्ट में उसका फैसला होगा।"
Sep 02, 2024, 9:35 AM IST

AAP में एक लंबी जमात भ्रष्टाचारियों की

AAP में एक लंबी जमात भ्रष्टाचारियों की है। जब उन पर कानून कार्रवाई करता है तो ये चिल्लाने लगते हैं: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
Sep 02, 2024, 9:34 AM IST

'किसी भी एजेंसी का दुरुपयोग करना गलत है'

किसी भी एजेंसी का दुरुपयोग करना गलत है, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां ED की छापेमारी पर कांग्रेस के संयुक्त सचिव सुशांत मिश्रा का बड़ा बयान।
Sep 02, 2024, 8:42 AM IST

भले ही उन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही हो...

भले ही ईडी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बार-बार फटकार लगाई जा रही हो, भले ही उन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही हो कि वे द्वेष के साथ जांच न करें और उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को जेल में रखना है। इसके बावजूद आज ईडी सुबह-सुबह आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापेमारी करने पहुंच गई-आप सांसद संजय सिंह
Sep 02, 2024, 8:39 AM IST

'ED मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर पहुंची है'

Amanatullah Khan:'ED मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर पहुंची है', AAP विधायक अमानतुल्लाह खान
Sep 02, 2024, 8:39 AM IST

'मेरे घर मुझे गिरफ्तार करने पहुंची ED की टीम'

'मेरे घर मुझे गिरफ्तार करने पहुंची ED की टीम', AAP नेता अमानतुल्लाह खान का दावा, इस वक्त उनके घर पर दिल्ली पुलिस की बड़ी टीम तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+