Amanatullah Khan: जांच एजेंसियों के जबड़े में क्यों अटके आप MLA अमानतुल्लाह खान? टाइमलाइन पर समझें सब कुछ
AAP MLA Amanatullah Khan News: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोमवार यानी 2 सितंबर की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाले मामले में छापेमारी के लिए उनके घर पहुंची।
घंटों की छानबीन और 6 घंटे की पूछताछ के बाद खान को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। भारत सरकार की जांच एजेंसियां दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) बारी-बारी से अपने दांत खान पर जमाए हुए हैं। करीब 8 साल से यह मुद्दा खान के लिए नासूर बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर किस मामले में अमानतुल्लाह खान एजेंसियों के जबड़े में अटके हुए हैं?

क्या है Waqf Board Recruitment Scam?
2016 में अमानतुल्लाह खान की नियुक्ति वक्फ बोर्ड चेयरमैन के रूप में हुई। यह बोर्ड मुस्लिम समुदाय की धार्मिक संपत्तियों की देखरेख और उनके प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। उनके कार्यकाल के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्तियों को लेकर गड़बड़ी उजागर हुई। मामले की जांच दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा फिर सीबीआई के हाथ में पहुंची।
मामले की जांच करते हुए एसीबी ने कहा था, खान ने जिन 32 लोगों को भर्ती किया उनमें 5 उनके रिश्तेदार और 22 ओखला क्षेत्र के लोग थे। यहीं से खान विधायक चुने गए। एफआईआर में बोर्ड के पैसे के दुरुपयोग की भी जिक्र किया गया। उधर, साल 2020 में खान को लेकर राजस्व विभाग ने एक लेटर जारी किया। इसमें कहा कि वक्फ अधिनियम-1995 की धारा 14(1) के तहत खान वक्फ बोर्ड के सदस्य और अध्यक्ष नहीं रहे हैं। 2024 में प्रवर्तन निदेशालय जांच के मैदान में उतर गई।
टाइमलाइप में सब कुछ विस्तार से....
- 2016: अमानतुल्लाह खान की नियुक्ति वक्फ बोर्ड चेयरमैन के रूप में
- मार्च 2016: अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया। यह बोर्ड मुस्लिम समुदाय की धार्मिक संपत्तियों की देखरेख और उनके प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है।
- 2016-2017: उनके कार्यकाल के दौरान, उन पर गैरकानूनी नियुक्तियों और भ्रष्टाचार के आरोप लगे। दिल्ली के उपराज्यपाल ने इन नियुक्तियों की जांच के आदेश दिए।
2018: घोटाले के आरोप और जांच
- 2018: दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने इन आरोपों के आधार पर CBI से जांच कराने की सिफारिश की। LG कार्यालय को कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें कहा गया था कि खान ने अपने पद का दुरुपयोग किया और वक्फ बोर्ड में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया।
- मई 2018: जांच के बाद, दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Anti-Corruption Branch, ACB) ने अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया। आरोप था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 32 व्यक्तियों की अवैध रूप से नियुक्ति की थी, बिना किसी वैध प्रक्रिया का पालन किए।
- जून 2018: ACB ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और मामले की गहन जांच शुरू की।
2020: आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई
- फरवरी 2020: जांच में यह पाया गया कि वक्फ बोर्ड में की गई नियुक्तियां नियमों का उल्लंघन कर की गई थीं। ACB ने दिल्ली सरकार से कार्रवाई की सिफारिश की।
- अक्टूबर 2020: जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि खान ने अपने प्रभाव का उपयोग कर लोगों को नियुक्त किया, जिनमें से कई अयोग्य पाए गए।
2022: गिरफ्तारी और जांच का विस्तार
- सितंबर 2022: ACB ने अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उनके निवास और अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद हुई। इस दौरान कई दस्तावेज़, नकदी और अन्य सबूतों को जब्त किया गया।
- सितंबर 2022: गिरफ्तारी के बाद, उन्हें 26 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लेकिन 28 सितंबर 2022 को उन्हें जमानत मिल गई।
2023: ईडी की जांच और छापेमारी
- 10 अक्टूबर 2023: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से इस घोटाले की जांच शुरू की। ED ने खान के घर पर छापा मारा और उनके बैंक खातों, संपत्तियों, और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच की। ED ने दिल्ली एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की तरफ से दाखिल दो FIR के बाद यह एक्शन लिया था। ये FIR भी दिल्ली वक्फ बोर्ड में नौकरियों में अनियमितताओं से जुड़ी थी।
2024: मनी लॉन्ड्रिंग में पूछताछ, छापेमारी
- फरवरी: वक्फ बोर्ड घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई अदालत में जारी है। इस मामले में कई अन्य व्यक्तियों की भी संलिप्तता सामने आई है।
- 18 अप्रैल: जांच एजेंसी ने 13 घंटे तक अमानतुल्लाह से पूछताछ की थी। ED दफ्तर से निकलने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आया था।
- जून: ED और ACB की संयुक्त जांच रिपोर्ट में खान की भूमिका की पुष्टि की गई है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी दर्ज किए गए हैं। मामले की सुनवाई जारी है और राजनीतिक दबाव और आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।
- सितंबर: ईडी ने खान के आवास पर सुबह करीब 6:30 बजे छापेमारी के लिए पहुंची। खान ने एक्स पर कहा कि मुझे गिरफ्तार करने आई है।












Click it and Unblock the Notifications