AAP MLA Amanatullah Khan के घर ED का छापा, 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार
AAP MLA Amanatullah Khan News Update: दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। वक्फ बोर्ड मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे खान के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची।
घटों की छानबीन और 6 घंटे की पूछताछ के बाद खान को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, ईडी की टीम के साथ स्थानीय पुलिस की गैर मौजूदगी के चलते खान ने घर में प्रवेश करने से रोका। ऐसे में ईडी को पुलिस को भी बुलाना पड़ा। वहीं, अमानतुल्लाह खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर कहा कि ईडी मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर पहुंची है।

Recommended Video
आगे एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि अभी सुबह के 7 बजे हैं। ईडी सर्च वारंट के नाम पर मुझे गिरफ्तार करने मेरे आवास पर आई है। मेरी सास को कैंसर हो गया है। चार दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। वह मेरे घर पर भी हैं। मैंने उन्हें (ईडी) लिखा है और मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। उनका एकमात्र मकसद मुझे गिरफ्तार करना और हमारा काम बंद करना है।
#WATCH | AAP MLA Amanatullah Khan says "It is 7 AM right now. ED has come to my residence to arrest me in the name of a search warrant. My mother-in-law has been diagnosed with cancer. She had an operation four days ago. She is also at my house. I have written to them (ED) and I… https://t.co/cbjFYDnRh5 pic.twitter.com/xFrJkN5pol
— ANI (@ANI) September 2, 2024
खान ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो साल से ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे, वे न केवल मेरे लिए बल्कि मेरी पूरी पार्टी के लिए हर दिन कुछ न कुछ समस्या पैदा कर रहे हैं... हम न तो उनके सामने झुकने वाले हैं और न ही हम उनसे डरने वाले हैं, वे हमें भेजेंगे। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह हमें पहले अदालत में न्याय मिला, इस बार भी हमें न्याय मिलेगा।
ED की निर्दयता देखिये @KhanAmanatullah पहले ED की जाँच में शामिल हुए उनसे आगे के लिए समय माँगा, उनकी Mother In Law को कैंसर है उनका ऑपरेशन हुआ है घर में सुबह सुबह धावा बोलने पहुँच गये।@KhanAmanatullah के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है लेकिन मोदी की तानाशाही और ED की गुंडागर्दी दोनों… pic.twitter.com/GyhduaghJB
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 2, 2024
क्या है मामला?
साल 2016 में अमानतुल्लाह खान की नियुक्ति वक्फ बोर्ड चेयरमैन के रूप में हुई। यह बोर्ड मुस्लिम समुदाय की धार्मिक संपत्तियों की देखरेख और उनके प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। उनके कार्यकाल के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्तियों को लेकर गड़बड़ी उजागर हुई। मामले की जांच दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा फिर सीबीआई के हाथ में पहुंची।
मामले की जांच करते हुए एसीबी ने कहा था, खान ने जिन 32 लोगों को भर्ती किया उनमें 5 उनके रिश्तेदार और 22 ओखला क्षेत्र के लोग थे। यहीं से खान विधायक चुने गए। एफआईआर में बोर्ड के पैसे के दुरुपयोग की भी जिक्र किया गया। 2024 में प्रवर्तन निदेशालय जांच के मैदान में उतर गई। खान लगातार जांच एजेंसियों के शिकंजे में फंसे हैं।
#WATCH | Delhi: Visuals from outside the residence of Aam Aadmi Party MLA Amanatullah Khan, who claimed that ED has arrived at his residence to arrest him. pic.twitter.com/W31PhcMjxi
— ANI (@ANI) September 2, 2024
'मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी'
वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि ईडी की निर्दयता देखिए। खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। यह सब नजरअंदाज करते हुए, उनके (खान) घर में सुबह सुबह धावा बोलने पहुंच गए। खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है।












Click it and Unblock the Notifications