Breaking LIVE: जयपुर में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढही, बचाव दल मौके पर मौजूद

Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के 2 अलग-अलग ऑपरेशन में 3 आतंकवादी ढेर हो चुके हैं। तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से जुड़े MUDA जमीन घोटाला मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है।

Breaking News LIVE

यही नहीं पूजा खेडकर की याचिका पर भी आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 29, 2024, 10:14 PM IST

जयपुर में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढही

राजस्थान: जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढह गई। दो मंजिला इमारत के नीचे जूस की दुकानें थीं। हादसे के बाद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
Aug 29, 2024, 6:28 PM IST

कुपवाड़ा में बॉर्डर पार से घुसपैठ की कोशिश

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बॉर्डर पार से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।
Aug 29, 2024, 5:09 PM IST

Haryana Chunav: JJP और AAP नेताओं की उड़ी नींद!

Haryana Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हुई है। 90 विधानसभा सीटों के लिए उसके पास टिकटों के करीब 2,500 दावेदार हैं। इस दौरान कुछ ऐसे लोगों की ओर से प्रदेश नेतृत्व से संपर्क साधा जा रहा है, जिससे पार्टी का हौसला बढ़ रहा है।
Aug 29, 2024, 5:09 PM IST

सीएम एकनाथ शिंदे ने मांगी माफी

छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने वाली घटना पर सीएम एकनाथ शिंदे ने मांगी माफी।
Aug 29, 2024, 3:38 PM IST

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा

करनाल, हरियाणा: किसानों के विरोध पर भाजपा सांसद और अभिनेता कंगना रनौत की टिप्पणी पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान कहते हैं, "मैं यह नहीं कहना चाहता लेकिन (कंगना) रनौत को बलात्कार का बहुत अनुभव है और आप उससे पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार कैसे होता है..."
Aug 29, 2024, 3:35 PM IST

आलोचनाओं के बीच CM ममता की सफाई

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (29 अगस्त) को आरोप लगाया कि कल उनके भाषण को लेकर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान चलाया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मेडिकल छात्रों या उनके आंदोलन के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है।
Aug 29, 2024, 2:28 PM IST

मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने 47वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, "आज दोपहर 1.45 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक नोटिस भेजा है कि निदेशक मंडल 5 सितंबर को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। जब रिलायंस बढ़ता है, तो हम अपने शेयरधारकों को अच्छा इनाम देते हैं। और जब हमारे शेयरधारकों को अच्छी तरह से पुरस्कृत किया जाता है, तो रिलायंस तेजी से बढ़ता है और अधिक मूल्य बनाता है। यह पुण्य चक्र आपकी कंपनी की निरंतर प्रगति का गारंटर रहा है, "
Aug 29, 2024, 2:20 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा

रांची (झारखंड): बीजेपी में शामिल होने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम बहुत सोच समझकर उस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं और वहां से हम आदिवासी के अस्तित्व को बचाएंगे।"
Aug 29, 2024, 1:18 PM IST

बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत

EX IAS Puja Khedkar news, दिल्ली हाईकोर्ट ने बर्खास्त पूर्व ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को बढ़ी राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फिलहाल पूजा खेडकर को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है। अदालत ने धोखाधड़ी मामले में पूजा खेडकर को 5 सितंबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी है।
Aug 29, 2024, 1:17 PM IST

वन विभाग ने बहराइच में एक भेड़िये को पकड़ा

उत्तर प्रदेश: बहराइच वन विभाग ने बहराइच में एक भेड़िये को पकड़ा।
Aug 29, 2024, 12:09 PM IST

बहराइच में हत्यारे भेड़ियों का आतंक, 8 को उतारा मौत के घाट

उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेडि़यों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर भेड़ियों ने हमला किया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
Aug 29, 2024, 11:25 AM IST

हरियाणा कोर कमेटी की बैठक जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। यहां पार्टी की हरियाणा कोर कमेटी की बैठक हो रही है।
Aug 29, 2024, 9:31 AM IST

यूपी के बहराइच में भेड़िए का आतंक, आठ लोगों की मौत

यूपी के बहराइच में एक भेड़िए ने आतंक मचा रखा है। भेड़िए के हमले से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है।
Aug 29, 2024, 9:30 AM IST

कुपवाड़ा में 3 आतंकवादी ढेर..

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर 2 अलग-अलग ऑपरेशन में 3 आतंकवादी ढेर, अभी भी जारी है तलाशी अभियान।
Aug 29, 2024, 8:28 AM IST

National Sports Day: सटीकता का दूसरा नाम थे मेजर ध्यानचंद

National Sports Day: सटीकता का दूसरा नाम थे मेजर ध्यानचंद, जानिए जादूगर के दिलचस्प किस्से
Aug 29, 2024, 8:28 AM IST

वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने रचा इतिहास

वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने रचा इतिहास, बनी 1 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी
Aug 29, 2024, 8:08 AM IST

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो संदिग्धों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+