'मैंने कभी डॉक्टरों को नहीं धमकाया, आंदोलन के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला', आलोचनाओं के बीच CM ममता की सफाई

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (29 अगस्त) को आरोप लगाया कि कल उनके भाषण को लेकर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान चलाया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मेडिकल छात्रों या उनके आंदोलन के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है।

सीएम ममता ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम के दौरान वह बहुत धैर्य से रहीं। उन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने का आग्रह भी किया है। भाजपा ने दावा किया था कि सीएम ममता ने डॉक्टरों को धमकाया था।

Mamata Banerjee News

ये भी पढ़ें- Mamata Banerjee Injured: ममता बनर्जी को सीएम हाउस में शिफ्ट होना चाहिए, बीजेपी क्यों कर रही है ये मांग?

CM ममता बोलीं- मैंने डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों के आंदोलन के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा,

''मैंने कुछ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार कैंपेन देखा है, जो कल हमारे छात्रों के कार्यक्रम में मेरे द्वारा दिए गए भाषण के संदर्भ में चलाया जा रहा है। मैं स्पष्ट रूप से साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि मैंने डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों या उनके आंदोलन के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है। मैं उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करती हूं। उनका आंदोलन सच्चा है। मैंने उन्हें कभी धमकी नहीं दी, जैसा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। यह आरोप पूरी तरह से झूठा है।''

ये भी पढ़ें- असम को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?, ममता बनर्जी के बयान पर कुछ यूं आई हिमंत बिस्वा की प्रतिक्रिया

CM ममता बोलीं- मैंने भाजपा के खिलाफ बोला है

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, ''मैंने भाजपा के खिलाफ बोला है। मैंने उनके खिलाफ इसलिए बोला है क्योंकि भारत सरकार के समर्थन से वे हमारे राज्य में लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं और अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरी में लिखा,

"मैं यह भी साफ करना चाहती हूं कि कल मैंने अपने भाषण में जिस वाक्यांश ("फोंश करा") का इस्तेमाल किया था, वह श्री रामकृष्ण परमहंस देव का एक उद्धरण है। महान संत ने कहा था कि 'कभी-कभी अपनी आवाज उठाने की जरूरत होती है, जब अपराध और आपराधिक वारदातें होती हैं, तो विरोध की आवाज उठानी पड़ती है।' उस मुद्दे पर मेरा भाषण महान रामकृष्णवादी कहावत का प्रत्यक्ष संकेत था।''

ये भी पढ़ें- 'बिना किसी कारण BJP कर रही मेरा अपमान', बंगाल में 'बवाल' पर ममता बनर्जी ने कुछ यूं घेरा

CM ममता ने कहा- मोदी बाबू पार्टी का इस्तेमाल बंगाल में आग लगाने के लिए कर रहे हैं

बुधवार (28 अगस्त) को भाजपा के 12 घंटे लंबे 'बंगाल बंद' के आह्वान के जवाब में ममता बनर्जी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मुद्दे पर बंगाल में आग लगाने के लिए अपनी पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा,

"कुछ लोगों को लगता है कि यह बांग्लादेश है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है, वे हमारी तरह बोलते हैं और हमारी संस्कृति साझा करते हैं। लेकिन याद रखें, बांग्लादेश एक अलग देश है, और भारत एक अलग देश है। मोदी बाबू अपनी पार्टी का इस्तेमाल यहां आग लगाने के लिए कर रहे हैं। अगर आप बंगाल जलाएंगे, तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे! हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+