बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक, दो महीने में 1 महिला समेत 8 बच्चों को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आदमखोर भेड़ियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर भेड़ियों ने हमला किया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
बता दें बहराइच जिले में बीते दो महीने से आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। अब तक भेड़ियों के झुंड ने इस क्षेत्र में सात बच्चों और एक महिला सहित आठ लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं और 30 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया भेड़ियों द्वारा ये हमला सोमवार और मंगलवार के बीच की रात में खारीघाट के छतरपुर में किया गया। जिसमें तीन, छह और नौ साल के तीन बच्चों पर हमला किया जिसमें से एक बच्चे की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने बताया जब तक टीम उन्हें पकड़ती तब तक भेड़िये पास के गांव रायपुर में चले गए थे, जहां उन्होंने हमला किया और पांच साल के बच्चे को उसके माता-पिता के घर से उठा ले गए।
भेड़ियों के आतंक के कारएा घरों में कैद हुए बच्चे
लगातार बढ़ रही इन घटनाओं को देखते हुए वन विभाग और पुलिस ने लोगों को अपने बच्चों को घर से बाहर ना ले जाने की हिदायत दी है। जिसके बाद मासूम बच्चे घरों में कैद हैं।
ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस और वन अधिकारी महसी तहसील में स्थिति को संभालने के लिए काम कर रहे हैं। चार जिलों के प्रभागीय वन अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। वे भेड़ियों पर नज़र रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गश्ता बढ़ा दी गई है। पुलिस और स्थानीय निवासियों द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाए जाने के कारण भेड़ियों ने अपने हमले के समय में बदलाव किया है।
विधायक बंदूक लेकर कर रहे सुरक्षा
वहीं भेड़िया से क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा करने के लिए महसी विधायक सुरेश्वर सिंह अपने समर्थकों के साथ लाइसेंसधारी बंदूक लेकर भेड़ियों से बच्चों की सुरक्षा करने के लिए घूम रहे हैं। विधायक ने कहा यह मेरा मौलिक अधिकार है. भेड़िया बच्चों को ले जा रहा है और ग्रामीण डरे हुए हैं। अगर उनके विधायक, सांसद, जिला प्रशासन उनके साथ खड़े हों तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा जब लोग आश्वस्त हैं, तभी समाज आश्वस्त होगा।
खास पैटर्न को फॉलो कर रहे ये हत्यारें भेडि़ये
प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह की रिपोर्ट के अनुसार बीते 40 दिनों में ऐसे 30 हमले ये हत्यारे भेडि़या कर चुके हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि भेड़िये एक खास पैटर्न का पालन कर रहे हैं। वो घर में सो रहे बच्चों पर हमला करते हैं और उन्हें मार कर उन्हें अंगों को खाने के लिए सूनसान इलाके में ले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications