LIVE: बंगाल के रानाघाट में मालगाड़ी पटरी से उतरी, मरम्मत का काम जारी
Breaking News LIVE UPDATES: आज पूरा देश गुरु पूर्णिमा का पर्व मना रहा है, लोगों ने आज पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई और परिवार की सुख-शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की।

जबकि संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हो रही है। आपको बता दें कि 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश होगा। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
हर की पौड़ी पर विशेष गंगा आरती
हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर की पौड़ी पर विशेष गंगा आरती की गई।
नूंह में 23 पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी
हरियाणा में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह पुलिस हाई अलर्ट पर है। नूंह के एसपी विजय प्रताप ने बताया कि सीएपीएफ, आरएएफ और आईआरबी सहित लगभग 2000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं... हम ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, हमने पूरे रास्ते की तलाशी ली है। कुल 23 छोटे-बड़े सुरक्षा पॉइंट्स हैं, जहां पर कड़ी निगरानी है।
हरियाणा: नूंह में बढ़ी सख्ती
हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में तनाव को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं 22 जुलाई, 18:00 बजे तक अस्थायी रूप स्थगित किए गए हैं। सरकार ने एक आदेश में कहा कि जिले में विरोध सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान की आशंका के साथ कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाया गया है।
यूपी में दुकानो पर नेम प्लेट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
उत्तर प्रदेश में दुकानों के बाहर दुकानदारों का नाम लिखे जाने के यूपी सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती दी गई है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। एक गैर सरकारी संगठन की याचिका पर शीर्ष अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी।
अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में चौथे स्थान पर आया है। हमारा दल 4 स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। यह उपलब्धि कई अन्य लोगों को प्रेरित करेगी। युवा गणित को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करें।"
क्या सांसद बनने के बाद कंगना रनौत की होगी गिरफ्तारी?
क्या सांसद बनने के बाद कंगना रनौत की होगी गिरफ्तारी? अब इस मामले में गैर-जमानती वारंट की हुई मांग
केरल 'विदेश सचिव' की नियुक्ति पर मुख्य सचिव ने दिया ये जवाब
क्या सचमुच में के.वासुकी को बनाया 'विदेश सचिव', BJP के आरोपों पर केरल के मुख्य सचिव ने जानें क्या दिया जवाब
'जज साहब नाइंसाफी हो रही', कोर्ट में IAS पूजा खेडकर की मां
'जज साहब नाइंसाफी हो रही है', कोर्ट में बोलीं IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा, जानिए जेल में क्या परेशानी बताई?
Kanwar Yatra: ढाबों पर सख्ती, कैसे हो रहा आदेश का पालन?
Kanwar Yatra: ढाबों पर सख्ती, कहीं मुस्लिम कर्मचारी छुट्टी पर, कुछ दिखा रहे Aadhaar, कैसे हो रहा आदेश का पालन?
'अबकी बार 400 पार कहने वाले तो 240 पर ही रुक गए'
शहीद दिवस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा 'अबकी बार 400 पार कहने वाले तो 240 पर ही रुक गए।' आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई के दिन प्रत्येक वर्ष 'शहीद दिवस' के रूप में मनाती है। 1993 में बंगाल युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में 13 लोगों मारे जाते हैं, तृणमूल उन्हीं की याद में आज की तारीख को शहीद दिवस के रूप में मनाती है।
बुलंदशहर: चलती कार में लगी आग, 9 झुलसे
गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए सीएनजी कार से 9 श्रद्धालु अनूपशहर जा रहे थे। सीएनजी कार में अचानक आग लगने से सभी श्रद्धालु झलस गए। इस हादसे में चार महिलाएं, चार लड़कियां और 1 लड़का झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण हुई 3 श्रद्धालुओं की मौत
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिड़वासा में आज सुबह भूस्खलन के कारण एक हादसा हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव एसडीआरएफ की टीम ने जिला पुलिस को सौंप दिए। ये सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
Guru Purnima:आज के दिन अपने गुरुओं को इस तरह से कहें धन्यवाद
Guru Purnima 2024 Vichar: 'गुरु मूरति आगे खड़ी', आज के दिन अपने गुरुओं को इस तरह से कहें धन्यवाद
More From
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बिहार के जलप्रपात बन रहे नए टूरिस्ट हॉटस्पॉट, इको टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग












Click it and Unblock the Notifications