'जज साहब नाइंसाफी हो रही है', कोर्ट में बोलीं IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा, जानिए जेल में क्या परेशानी बताई?
Manorama Khedkar News: ऑडी कार में लाल बत्ती सहित कई अपनी वीआईपी मांगों को लेकर चर्चा में आई ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी तरफ पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर पर भी पुलिस ने शिकंजा कड़ा कर दिया है। शनिवार को मनोरमा खेडकर को पुणे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उन्होंने कोर्ट में अपनी पीड़ा जाहिर की।
पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की मुसीबत भी बढ़ चुकी है। जमीन कब्जे के आरोप और किसानों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने के वीडियो वायरल होने के बाद पुणे पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा खेडकर को रायगढ़ के पास महाड के एक होटल से पकड़ा था।

शनिवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने मनोरमा खेडकर की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ा दी। इस दौरान मनोरमा ने कोर्ट को बताया कि कैसे जेल में उनके साथ नाइंसाफी हो रही है?
वक्त पर नहीं मिल रहा खाना
दरअसल, कोर्ट में बोलते हुए मनोरमा खेडकर ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते। उन्होंने जज को बताया कि जेल में समय पर चाय और खाना नहीं दिया जाता है। मनोरमा ने कहा, "सुबह की चाय 9 बजे और रात का खाना देर रात डेढ़ बजे दिया जाता है।" इसी के साथ कहा कि मुझे सोने के लिए जो जगह दी गई है, वो सीलन से गीला है।
2 दिन की हिरासत बढ़ी
बता दें मनोरमा खेडकर की पुलिस ने कोर्ट से दो दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी, जिसको कोर्ट ने दे दी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस बात की जांच करना चाहती है कि जिस जगह वारदात हुई, वहां कंटेनर का मालिक कौन था। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी जांच में किसी भी तरह से सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं अब दो दिन बाद आरोपों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पर सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications