Guru Purnima 2024 Vichar: 'गुरु मूरति आगे खड़ी', आज के दिन अपने गुरुओं को इस तरह से कहें धन्यवाद
Guru Purnima 2024 Vichar: आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, जिसे कि गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आज का दिन बहुत ज्यादा पावन है।
आज सुबह से ही भक्तगण पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं और अपने-अपने गुरुओं का ध्यान कर रहे हैं। माना जाता है कि आज के दिन जो भी ऐसा करता है उसके सारे कष्टों का अंत होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आज के दिन बहुत लोग गरीबों को दान देते हैं और ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं। हमारे शास्त्रों में तो गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है, गुरु की जरूरत तो भगवान को भी है इसलिए आज के दिन लोग अपने गुरुओं को जीवन में सही गलत का अंतर बताने के लिए धन्यवाद देते हैं।
लेकिन अक्सर लोगों को अपने मन के भाव व्यक्त करने में दिक्कत आती है इसलिए ऐसे लोगों को अपने दिल की बात कहने के लिए कुछ सुंदर संदेशों, कविताओं ,स्पीच और शायरी का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इस तरह से अपने इमोंशस को व्यक्त करना आसान हो जाता है।
यहां पढ़ें कुछ उदाहरण, जिनको फॉलो करके आप अपनी बात आसानी से कह सकते हैं...
- सत्य की खोज में
- किया मैंने
- कुछ अलौकिक
- और कुछ अजीबोगरीब
- एक दिन हुआ
- पूज्य गुरु का आगमन
- भेद डाला उन्होंने
- मेरा सारा ज्ञान (सद्गुरु)
खास बात-इस कविता के रचयिता सद्गुरु हैं।
- गुरु बिना ज्ञान कहां,
- उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
- गुरु ने दी शिक्षा जहां,
- उठी शिष्टाचार की मूरत वहां। (अंशुमन दुबे )
खास बात- इस कविता के रचयिता अंशुमन दुबे हैं।
संत कबीर दास के दोहे ( Kabir Das ke Dohe on Guru)
- सब धरती कागज करूँ, लिखनी सब बनराय
- सात समुद्र की मसि करूँ, गुरु गुण लिखा न जाय।
=========================================================
- गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागू पाय।
- बलिहारी गुरु आपणै, गोविन्द दियो बताय।।
=========================================================
- गुरु मूरति आगे खड़ी, दुतिया भेद कुछ नाहिं
- उन्हीं कूं परनाम करि, सकल तिमिर मिटि जाहिं।
=========================================================
- गुरु पारस को अन्तरो, जानत हैं सब सन्त।
- वह लोहा कंचन करे, ये करि लये महन्त॥
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications