Uttar Pradesh News: बुलंदशहर में चलती कार में लगी आग, नौ झुलसे
Bulandshahar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां श्रद्धालुओ से भरी चलती सीएनजी कार में आग लग गई। इसमें कुल नौ लोग झुलस गए हैं।

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा के खिलाफ कोर्ट ने लिय बड़ा एक्शन, पिता- पुत्री दोनों भगोड़ा घोषित
जानकारी के मुताबिक, सीएनजी कार से सवार होकर एक परिवार जो जहांगीराबाद के गांव ककरई का रहने वाला है, गंगा स्नान के लिए अनूपशहर जा रहे थे। कार में नौ लोग सवार थे। इस दौरान वैन को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे गैस लीक होने लगा और आग लग लगी। इस हादसे में कार सवार चार लड़कियां, चार महिलाएं और एक बच्चा झुलस गए। घायलों को जहांगीराबाद सीएचसी से हायर मैडिकल सेंटर रेफर किया गया है। अग्निशमन विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया ।
हाल के दिनों में तमाम ऐसे मामले देखने को मिले हैं जिसमें सड़क पर चलती कार में अचानक से आग लग गई है. ताजा मामला गुरुग्राम का है जहां पर सड़क पर दौड़ती कार में अचानक से आग लग जा रही है।
फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, जब दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची तो कार धू-धू कर जल रही थी। अंदर नौ लोग सवार थे। आग पर काबू पाया गया और सभी को बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications