क्या सांसद बनने के बाद कंगना रनौत की होगी गिरफ्तारी? अब इस मामले में गैर-जमानती वारंट की हुई मांग
Kangana Ranaut defamation case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया है। जिसमें कहा गया है कि कगंना रनौत लगातार अदालत में पेश होने की तारीख पर नहीं आ रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर ने लिखा है कि क्या सांसद बनने के बाद कंगना रनौत की गिरफ्तारी भी होगी।
जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच साल 2016 ने मानहानि का मामला चल रहा है। इसी केस में कंगना रनौत को 20 जुलाई 2024 को अदालत में पेश होना था, लेकिन वह नहीं आईं। इसके बाद जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने एक याचिका दायर की, जिसमें बताया गया कि कंगना रनौत ने अदालत से पेश होने से स्थायी छूट मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया और सत्र न्यायालय के साथ-साथ बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इसे बरकरार रखा है।

ये भी पढ़ें- 'मिलना है तो आधार कार्ड लेकर आइए', कंगना रनौत के 'टर्म एंड कंडीशन' पर विवाद, कांग्रेस ने दिखाया आईना
क्या कहा जावेद अख्तर के वकील ने?
जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने कहा, "आरोपी (कंगना रनौत) का आवेदन खारिज होने के बावजूद, वह कई अलग-अलग तारीखों पर इस अदालत के समक्ष पेश नहीं हुईं और उन्होंने छूट याचिकाएं दायर कीं और 1 मार्च 2021 को उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया गया।"
इससे पहले जब जमानती वारंट जारी किया गया था, तो कंगना रनौत अदालत के सामने पेश हुई थीं और जमानती वारंट को रद्द करवाया था। शनिवार (20 जुवाई) को सुनवाई के दौरान जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने कहा कि "आरोपी ने बार-बार अनजाने में अदालती कार्यवाही में देरी करने की कोशिश की है और आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए NBW जारी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था।''
हालांकि अदालत ने गैर-जमानती वारंट आवेदन को स्थगित रखा और कंगना रनौत को पेश होने का निर्देश दिया। इस बीच कंगना रनौत के वकीलों ने कोर्ट में कहा है कि वह सुनवाई के अगले दिन यानी 9 सितंबर 2024 को पेश होंगी।

ये भी पढ़ें- 'प्यार से बेरहम कुछ नहीं है, दिल छली हो गया', शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी को देख क्यों रोने लगीं कंगना
जानिए जावेद अख्तर बनाम कंगना रनौत का क्या है पूरा मामला?
जावेद अख्तर बनाम कंगना रनौत का ये पूरा मामला मार्च 2016 में अख्तर के मुंबई स्थित आवास पर हुई एक बैठक से जुड़ा है। कंगना रनौत और अभिनेता ऋतिक रोशन कुछ ईमेल के आदान-प्रदान को लेकर सुर्खियों में थे, जिसके कारण दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ी थी।
ऐसा कहा जाता है कि जावेद अख्तर, जो ऋतिक रोशन के करीबी हैं, ने कंगना रनौत के साथ बैठक करने के लिए खुद को नियुक्त किया और उनसे ऋतिक रोशन से माफी मांगने को कहा था।
बाद में 2021 में, एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने बताया कि जावेद अख्तर को लगा कि 2016 की बैठक मानहानिकारक थी और उन्होंने उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

ये भी पढ़ें- Video: 'राहुल गांधी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, राजा बेटा दुखी हैं', कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद को जमकर सुनाया
उसके बाद कंगना रनौत ने भी उसी अदालत में जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि जावेद अख्तर के खिलाफ कार्यवाही पर डिंडोशी सत्र न्यायालय ने रोक लगा दी थी। फरवरी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत द्वारा प्रस्तुत एक याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ मानहानि का आरोप लगाते हुए शुरू किए गए मुकदमे को रोकने की मांग की गई थी।
कंगना रनौत ने इस मामले पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए तर्क दिया था कि जावेद अख्तर की शिकायत और अख्तर के खिलाफ उनकी शिकायत क्रॉस-शिकायतें हैं और इन पर संयुक्त रूप से सुनवाई होनी चाहिए। अख्तर ने 2020 में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार में की गई कुछ टिप्पणियों को मुद्दा बनाया था। कंगना रनौत की टिप्पणी उनके और अख्तर के बीच 2016 में के उस बैठक से संबंधित है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications